फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Aparna, Nidhi and Shreya tied the knot with folk songs

Sant Kabir Nagar News: अपर्णा, निधि और श्रेया ने लोक गीत से बांधा समां

Wed, 01 Mar 2023 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 01 Mar 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Aparna, Nidhi and Shreya tied the knot with folk songs
हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में साँस्कृतिक समिति के तहत भाषण प्रतियोतिगा
- एचआरपीजी कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों दूसरे दिन लोकगीत, नाटक आदि कार्यक्रम हुए
विज्ञापन

फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दूूसरे दिन बुधवार को स्व-रचित काव्य पाठ, लोकगीत, वाद-विवाद एवं नाटक कार्यक्रम हुआ। जिसमें छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

प्राचार्य प्रोफेसर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सांस्कृतिक समिति के जरिए तीन दिवसीय कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक समिति के संयोजक डॉ. अमित भारती ने बताया कि बुधवार को स्वरचित काव्य पाठ, लोकगीत में 20 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें अपर्णा त्रिपाठी, निधि मिश्रा एवं श्रेया शुक्ला ने लोकगीत से समां बांधा। आकांक्षा सिंह, क्षितिज सिंह, बैजनाथ, आदर्श गुप्ता, हिमांशु, नवीन कुमार, विभा चौरसिया, प्रतीक शर्मा, गुलनाज बनो, शैलपुत्री, सीमा आदि ने स्व रचित काव्य पाठ में प्रतिभाग किया। भारतीय लोकतंत्र एवं मीडिया विषय पर आयोजित वाद-विवाद में नवीन कुमार यादव, पंकज पांडेय, विभा चौरसिया, जागृति चौरसिया, हिमांशु, नीतू चौधरी, राबिया खान, शिवानी यादव, दीनदयाल और अंबेस पांडेय ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने इस विषय पर पक्ष विपक्ष में अपने विचार रखे। नाटक में कोरोना काल, आज के नेतागण, कन्या भ्रूण हत्या विषय पर छात्र-छात्राओं ने मंचन किया। प्रतियोगिता में रुखसार, रिया, रजत, कृष्णा, शिवांस, मालविका, मंजू, अजय कश्यप, अतुल कुमार गुप्ता, फिरदौस और बृजेश कुमार ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रोफेसर विजय कुमार राय, डॉ मनोज कुमार भारतीय, डॉ. नेहा सिंह, डॉ. संध्या राय, डॉ. हेमेंद्र शंकर, डॉ. अमर नाथ पांडेय, डॉ. अनुपम पति त्रिपाठी, डॉ. शशिकांत राव, डॉ. मनोज कुमार मिश्र, डॉ. विजय कुमार मिश्र, मनोज कुमार वर्मा, फखरे आलम, दीप्शी सिंह समेत अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed