फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Another roadways bus started from Mehdawal to Lucknow

Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल से लखनऊ के लिए एक और रोडवेज बस शुरू

Wed, 10 Sep 2025 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 10 Sep 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Another roadways bus started from Mehdawal to Lucknow
मेंहदावल बस स्टे​शन पर खड़ी बसें
मेंहदावल। परिवहन निगम ने मेंहदावल बस स्टैंड को लखनऊ के लिए एक और बस सुविधा प्रदान की है। बस्ती डिपो की यह बस रोजाना सुबह सवा पांच बजे मेंहदावल से चलेगी। यह बस सुविधा मिलने से यहां के यात्रियों को काफी राहत होगी।
विज्ञापन

मेंहदावल नगर पंचायत स्थित बस स्टैंड पर लखनऊ की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए कोई बस सुविधा नहीं थी। जिसके कारण प्राइवेट वाहन चालक खुलेआम बस स्टैंड के बगल से बसों का संचालन करते रहे हैं। यात्री मजबूरन प्राइवेट वाहनों से लखनऊ तक की यात्रा करने को मजबूर थे।
विज्ञापन

लंबे समय से यहां के लोग लखनऊ तक बस संचालन की मांग कर रहे थे। विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी भी लखनऊ तक परिवहन निगम की बसों के संचालन के लिए प्रयासरत रहे। एक बस सुविधा कुछ महत्वपूर्ण बस स्टैंड को मिली थी, जो मेंहदावल से लखनऊ होते हुए कानपुर तक चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब मेंहदावल से लखनऊ के लिए परिवहन निगम ने बस्ती डिपो की बस सुविधा उपलब्ध कराई है। यह बस प्रतिदिन यात्रियों को लेकर सुबह सवा पांच बजे मेंहदावल से लखनऊ जाएगी। अब लखनऊ के लिए मेंहदावल से सुबह पांच बजे से 6 बजे के बीच दो बसें चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed