{"_id":"6acfd18fe939f41a1b04f774","slug":"another-accused-arrested-in-connection-with-the-firing-and-life-threatening-attack-on-two-youths-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-158960-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दो युवकों पर जानलेवा हमले और फायरिंग का एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दो युवकों पर जानलेवा हमले और फायरिंग का एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के कांटे में दो युवकों पर जानलेवा हमला करने और फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के ऊनखास निवासी प्रेम प्रकाश सिंह (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने बुधवार को उसे डारीडीहा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। बिना कागजात की स्कूटी को भी सीज कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले के मामले के अलावा आर्म्स एक्ट के तहत भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर को छत्रपति साहूजी महाराज इंटर कॉलेज, काटगंगा के पास दो युवकों पर फायरिंग की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से 7.65 एमएम के दो खोखा कारतूस मिले थे। फील्ड यूनिट ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए थे। इसके बाद कोतवाली खलीलाबाद में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में पांच आरोपियों की संलिप्तता सामने आई। इनमें से एक आरोपी को घटना के बाद ही लोगों ने पकड़ लिया था, जबकि अन्य की तलाश की जा रही थी।
कोतवाल जय प्रकाश दूबे की देखरेख में कांटे चौकी प्रभारी प्रभांशु कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रेम प्रकाश को डारीडीहा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
दोस्त को धमकी मिलने पर बनाई हमले की योजना
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में प्रेम प्रकाश ने बताया कि वह गोरखपुर में किराये के कमरे में रहता है। उसके मित्र सोनू, डब्लू, प्रियांशु उर्फ टायसन और आदित्य हैं। 21 सितंबर की सुबह सभी उसके कमरे पर पहुंचे थे। इस दौरान प्रियांशु उर्फ टायसन ने बताया कि दुधारा क्षेत्र के दो युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। इसी बात को लेकर सभी ने दोनों युवकों पर हमला करने की योजना बनाई।
आरोप है कि योजना के तहत सभी छत्रपति साहूजी महाराज इंटर कॉलेज, काटगंगा के पास पहुंचे। वहां दोनों युवक मोटरसाइकिल से आते दिखाई दिए। आरोपियों ने उन्हें रोककर पहले मारपीट की। इसके बाद डब्लू ने पिस्टल से दोनों युवकों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटने पर प्रेम प्रकाश और उसके साथी असलहे लेकर भाग निकले। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश और घटना से जुड़े साक्ष्यों की जांच कर रही है।
बिहार से खरीदा था तमंचा, वाहन जांच में पकड़ा गया
पुलिस के अनुसार, कांटे चौकी की टीम एनएच-28 पर डारीडीहा मोड़ के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान गोरखपुर की ओर से बस्ती की तरफ स्कूटी से आ रहे एक युवक को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर वह स्कूटी मोड़कर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने असलहे का लाइसेंस मांगा, लेकिन वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। पूछताछ में उसने बताया कि तमंचा बिहार के एक व्यक्ति से खरीदा था। हालांकि, वह उस व्यक्ति का नाम-पता नहीं बता सका। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एक और प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, वाहन के कागजात नहीं दिखाने पर स्कूटी को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया।