{"_id":"69c6c7351a28853b5105588d","slug":"annual-examination-results-in-basic-schools-on-30th-khalilabad-news-c-209-1-kld1010-148170-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बेसिक स्कूलों में वार्षिक परीक्षा परिणाम 30 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बेसिक स्कूलों में वार्षिक परीक्षा परिणाम 30 को
विज्ञापन
मेंहदावल। परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा संपन्न हो चुकी हैं, और मूल्यांकन के पश्चात 30 मार्च को परिणाम घोषित होगा। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार नया सत्र एक अप्रैल से शुरू हो जाएगा।
बीईओ महेंद्रनाथ त्रिपाठी ने बताया कि कक्षा-एक से आठ तक के विद्यार्थियों की परीक्षा 18 से 24 मार्च तक हुई थी। इस बार सभी प्रश्नपत्रों का पूर्णांक 50 अंकों का रहा। सत्र व अर्द्धवार्षिक परीक्षा अब प्रश्नपत्रों के मूल्यांकन में 100 अंकों को पूर्णांक मानते हुए ही परीक्षा परिणाम तैयार कराने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि परिषदीय स्कूलों में कक्षा-एक व दो की मौखिक परीक्षाएं कराई गई थीं। तीसरी से आठवीं तक की सभी परीक्षाएं लिखित हुई थीं। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, पर्यावरण अध्ययन, संस्कृत, गृह शिल्प, कृषि विज्ञान, खेल व शारिरिक शिक्षा और कला विषय की परीक्षा हुई।
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम प्रकाश दूबे ने बताया कि शासन ने परीक्षा के उसके हिसाब से परिणाम तैयार करने के लिए कहा है, ताकि बच्चों को आगे परीक्षा की तैयारी उसी के हिसाब से करने में आसानी हो। इसके अलावा नए सत्र के लिए प्रवेश की तैयारी भी शुरू हो गई हैं।
बीईओ साथ ही प्रधानाध्यापकों को ज्यादा से ज्यादा बच्चों के प्रवेश लेने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ड्राॅप आउट बच्चों की खोज कर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कहा है।