फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Announcement of agitation till the decision of privatization is withdrawn

Sant Kabir Nagar News: निजीकरण का फैसला वापस हाेने तक आंदोलन का एलान

Fri, 28 Nov 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 28 Nov 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Announcement of agitation till the decision of privatization is withdrawn
अधीक्षण अ​भियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करते बिजली कर्मी-स्रोत बिजली निगम
संतकबीरनगर। बिजली के निजीकरण और इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल के विरोध में बिजली कर्मियों ने बृहस्पतिवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। निजीकरण का फैसला वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन


विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित धरने में इंजीनियर राजेश कुमार ने कहा कि निजीकरण थोपने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बिजली के निजीकरण के निर्णय को निरस्त करने की मांग की। संघर्ष समिति के पदाधिकारी इंजीनियर पंकज कुमार ने कहा कि निजीकरण का फैसला उपभोक्ता और कर्मियों के हित में नहीं है। ऐसे में जब तब निजीकरण का फैसला वापस नहीं लिया जाएगा, तब तक आंदोलन चलता रहेगा। संघर्ष समिति के पदाधिकारी इंजीनियर धनंजय सिंह ने कहा कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण का निर्णय पावर कार्पोरेशन प्रबंधन द्वारा एक वर्ष पूर्व घाटे के गलत आंकड़ों के आधार पर लिया गया था। संघर्ष समिति प्रारंभ से ही यह दावा करती रही है की सब्सिडी और सरकारी विभागों के सरकारी बकाया की धनराशि दे दी जाए तो विद्युत वितरण निगम घाटे में नहीं है। विद्युत नियामक आयोग ने संघर्ष समिति के इस दावे पर यह कहकर मोहर लगा दी है कि एक अप्रैल 2025 को विद्युत वितरण निगमों के पास 18925 करोड़ रुपये सरप्लस था। इसी आधार पर बिजली के टैरिफ में वृद्धि नहीं की गई है।
विज्ञापन


धरना- प्रदर्शन में इंजीनियर मुकेश गुप्ता, नारायण चंद्र चौरसिया, राघवेंद्र सिंह, अटेवा संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश चौहान, हरिकिशोर, उदय राज यादव, संजय शर्मा, केएल यादव, अजय चौरसिया, चंद्र भूषण, राधेश्याम, दिलीप सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed