फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Ankit Rungta will be the secretary of HRPG College Management Committee.

Sant Kabir Nagar News: अंकित रूंगटा होंगे एचआरपीजी कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव

Sat, 11 Oct 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 11 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Ankit Rungta will be the secretary of HRPG College Management Committee.
एचआरपीजी कॉलेज के प्रबंध स​मिति के सदस्य बने अंकित रूंगटा
संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्रबंध समिति की बैठक शनिवार को कॉलेज परिसर में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महाविद्यालय प्रबंध समिति के नए सचिव अंकित रूंगटा होंगे। इस अवसर पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों ने अंकित रूंगटा को बधाई दी।
विज्ञापन

इनके पहले विनोद रूंगटा 32 वर्षों तक महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव रहे। वे 7 मई 1993 से महाविद्यालय के प्रबंध सचिव के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। विनोद रूंगटा का कार्यकाल महाविद्यालय की प्रगति का स्वर्णिम काल रहा। इस दौरान महाविद्यालय में बीबीए, बीसीए जैसे व्यावसायिक कोर्स की शुरुआत हुई। इसके साथ ही महाविद्यालय में समाजशास्त्र, मनोविज्ञान आदि कई विषयों में परास्नातक और शोध कार्यों की भी शुरुआत हुई थी। इस अवसर पर विनोद रूंगटा ने नए सचिव को बधाई देते हुए पूर्ण ईमानदारी एवं निष्ठा से काम करने के लिए शुभकामना प्रेषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed