फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Anil Tripathi removed from the post of leader of Legislative Party of Nishad Party

Sant Kabir Nagar News: निषाद पार्टी के विधानमंडल दल के नेता पद से हटाए गए अनिल त्रिपाठी

Sat, 04 Jan 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 04 Jan 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Anil Tripathi removed from the post of leader of Legislative Party of Nishad Party
संतकबीरनगर। मेंहदावल के विधायक अनिल त्रिपाठी को निषाद पार्टी के विधानमंडल दल के नेता पद से हटा दिया गया है। अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी ने यह कार्रवाई की है। निषाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र निषाद ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन

निषाद पार्टी ने मेंहदावल के विधायक अनिल त्रिपाठी को विधानमंडल दल का नेता बनाया था। शनिवार देर शाम उनको पार्टी हाईकमान ने इस पद से हटा दिया है। इसकी जानकारी होने के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। चर्चा रही कि जौनपुर जनपद के शाहगंज क्षेत्र के विधायक रमेश प्रताप सिंह को निषाद पार्टी ने विधानमंडल दल का नया नेता चुना है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। अनिल त्रिपाठी मेंहदावल से निषाद पार्टी से विधायक हैं। निषाद पार्टी में आने से 2012 में उन्होंने पीस पार्टी तथा 2017 में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। 2022 के विधानसभा चुनाव में वह निषाद पार्टी से विधायक चुने गए।
विज्ञापन


कोट
अनुशासनहीनता के आरोप में मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी को पार्टी के विधानमंडल दल के नेता पद से हटा दिया गया है। यह कार्रवाई राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के निर्देश पर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रवींद्र निषाद, प्रदेश अध्यक्ष, निषाद पार्टी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed