फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Angry villagers protested on Tehsil Day after their names were removed from ration cards

Sant Kabir Nagar News: राशन कार्ड से नाम काटने पर उग्र ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन

Tue, 18 Mar 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 18 Mar 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers protested on Tehsil Day after their names were removed from ration cards
खलीलाबाद तहसील में प्रदर्शन करते चंगेरा मंगेरा गांव के लोग।
संतकबीरनगर। खलीलाबाद तहसील में मंगलवार को क्षेत्र के चंगेरा-मंगेरा गांव के ग्रामीणों ने राशन कार्ड से यूनिट काटने पर नाराजगी प्रकट करते हुए प्रदर्शन किया। ग्राम पंचायत के अखिलेश कुमार के अगुवाई में यह प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद उच्चाधिकारियों को ज्ञापन भी दिया गया।
विज्ञापन

चंगेरा मंगेरा गांव के मनोज, भगीरथी, रितेश, मंजू, शर्मिला, गीता, मंजू देवी, सुमित्रा, प्रेमशीला, रामहरक आदि ने बताया कि उनके ग्राम सभा में दिसंबर 2024 से मार्च 2025 तक 50 संपूर्ण यूनिट काट दिया गया। किसी का दो और किसी का पांच यूनिट तक काट दिया गया है। मार्च में 833 यूनिट कार्ड धारकों के राशन कार्ड से काटा गया है। सप्लाई इंस्पेक्टर और जिला पूर्ति अधिकारी के पास फोन करने पर बताया गया कि वह लोग आयकर दाता हैं। जिसके कारण राशन कार्ड निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

जबकि न तो कोई सत्यापन किया गया और न ही किसी प्रकार की सूचना अथवा जांच किया गया। जिसके वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने रुपये लेकर राशन कार्ड बनाए जाने का आरोप मढ़ा। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed