फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Angry villagers protested due to waterlogging on the road

Sant Kabir Nagar News: सड़क पर जलभराव से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 08 Jul 2024 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 08 Jul 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers protested due to waterlogging on the road
- सांथा ब्लॉक के धोबहा गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बेलहर। सांथा क्षेत्र के धोबहां में मदरसा व कब्रिस्तान की तरफ जाने वाली सड़क पर जलभराव से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। शिकायतों के बाद भी सड़क को ऊंचा नहीं कराया गया, जिससे नाराज ग्रामीणों ने रविवार को गांव में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने डीएम से सड़क ऊंची करवाने की मांग की है।

ग्रामीण प्रधान प्रतिनिधि पप्पू अंसारी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में ग्रामीणों का आरोप है कि मुख्य मार्ग से मदरसा व कब्रिस्तान से होकर जाने वाली सड़क पर नाली नहीं होने के कारण हल्की बारिश में भी तालाब के रूप में तब्दील हो जाती है। जिसके कारण बच्चे हर दिन गिरकर जख्मी हो रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण मोहम्मद अयूब, मकसूद अहमद, सलाम अख्तर, समीउल्लाह, हकीकुर्रहमान, अबरार अहमद, आदि ने प्रदर्शन करते हुए डीएम से नाली निर्माण व उच्चीकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed