{"_id":"65ca5ce7d672bbc2f0088c26","slug":"angry-traders-demonstrated-at-the-collectorate-submitted-memorandum-to-dm-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-109688-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नाराज व्यापारियों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नाराज व्यापारियों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन
Mon, 12 Feb 2024 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 12 Feb 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
दुकान के सामने दीवार चलाए जाने के विरोध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते व्यापारी। संवाद
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मेंहदावल बाईपास पर दुकानों के सामने उठ रही दीवार ऊंची होने से नाराज व्यापारियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने दीवाल उठ जाने से व्यापार प्रभावित होने की बात कही। डीएम को ज्ञापन देकर व्यापारियों के हित में निर्णय लेने की मांग की।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रांतीय उपाध्यक्ष बनार्जी लाल अग्रहरि के नेतृत्व में व्यापारी कलक्ट्रेट में पहुंचे। बनार्जी लाल अग्रहरि ने कहा कि मेंहदावल मार्ग पर पटरियों के बीच में दीवार उठाई जा रही है। जिसकी ऊंचाई 4 फीट है। इसके बन जाने से मेंहदावल बाईपास पर स्थित सैकड़ों की संख्या में प्रतिष्ठान प्रभावित हो जाएंगे। जिससे उन सभी दुकानदारों को व्यापार प्रभावित हो जाएगा। पूरी तरह से व्यापार बंदी के कगार पर पहुंच जाएगा। व्यापारियों और उनके परिवार पर आर्थिक संकट आ जाएगा। ऐसे में इसमें संशोधन किए जाएं।
दुकान और निर्माणाधीन दीवार के बीच में स्थित पोल को दीवार के बीच में या उचित स्थान पर किया जाए। दुकानों से सटे नाली और निर्माणाधीन दीवार के बीच में कम से कम तीन मीटर का फुटपाथ बनाया जाए। जिससे ग्राहक को आने-जाने सहूलियत मिल सके। दुकानों के सामने निर्माणाधीन डिवाइडर में अधितकम 10 मीटर पर एक रास्ता/कट दिया जाए। जिससे ग्राहक को आने-जाने में सुविधा मिल सकें।
विज्ञापन
इस दौरान जिलाध्यक्ष कपीस अग्रहरि, श्रीधर अग्रहरि, विरेंद्र कुमार, सुभाष चंद्र, अरविंद कुमार, श्रवण कुमार, सुनील अग्रहरि, आदि मौजूद रहे।