फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Angry people blocked the road Bimsiti

नाराज लोगों ने बीएमसीटी मार्ग किया जाम

Wed, 21 Dec 2016 11:15 PM IST
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 21 Dec 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Angry people blocked the road Bimsiti
सड़क जाम की - फोटो : अमर उजाला
 बुधवार को कैश नहीं मिलने से पूर्वांचल बैंक की 51 शाखाएं खाली रही। वैसे जमा होने वाले पैसे से बैंक कर्मियों ने कुछ उपभोक्ताओं को भुगतान किया। शहर के अधिकतर एटीएम भी चालू रहे, जहां दोपहर के बाद भीड़ काफी कम दिखी। इसके बाद भी मेंहदावल क्षेत्र के एसबीआई की शाखा से संबद्ध ग्राहक सेवा केंद्र चिर्रीपुर में कैश न मिलने से लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। लोगों ने मोहियापुल पर बीएमसीटी मार्ग को आधा घंटा जाम कर दिया। बाद में पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया। मगहर में पूर्वांचल बैंक की शाखा पर कतार में लगी एक महिला और पौली में सेंट्रल बैंक की शाखा पर एक वृद्ध बेहोश होकर गिर पड़े।       
विज्ञापन

मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से संबद्ध पंडितपुरवा केे पास स्थित ग्राहक सेवा केंद्र चिर्रीपुर पर लोग कैया नहीं मिलने पर आक्रोशित हो गए। गुस्साए लोगों ने बीएमसीटी मार्ग के मोहियापुल पर जाम लगा दिया। इससे मार्ग पर आवागमन करीब आधे घंटे तक बाधित रहा। थानाध्यक्ष सबाहुद्दीन ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद ही मौके पर पुलिस भेजकर जाम हटवाकर आवागमन बहाल कराया गया। रामू, अजय कुमार, दीनानाथ, मंगेश, सर्वेश कुमार, अवनीश, सुनील कुमार, कौशिल्या, रामजस राम, राघवेंद्र कुमार आदि लोगों ने कहा कि इस समय किसानों को खाद-पानी के लिए पैसे की जरूरत है, लेकिन कैश नहीं मिल पा रहा है। दूसरी तरफ नोटबंदी के बाद मेंहदावल कस्बे के बैंकों पर भीड़ में कमी देखी गई। स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक प्रेमलाल ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे 40 लाख रुपये आया। इसके पहले व्यापारियों और पेट्रोल पंप से आए पैसों से लोगों को भुगतान हो रहा है। पंजाब नेशनल बैंक, पूर्वांचल बैंक टड़वरिया, इलाहाबाद बैंक, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया, बैंक आफ बड़ौदा की शाखाओं पर भुगतान किया गया। बैंक आफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक आदर्श कुमार ने बताया कि पैसे की उपलब्धता के कारण बैंक के काउंटर से भुगतान तो किया गया साथ ही  शाखा पर लगे एटीएम मशीन में भी पैसा डाल दिया गया था, जिससे भीड़ कम हो गई है।                   
विज्ञापन

मगहर प्रतिनिधि के अनुसार पूर्वांचल बैंक मगहर में धन निकासी के लिए लाइन में लगी महिला अचानक बेहोश होकर गिर पङी। जिसके कारण बैंक में अफरा तफरी मच गई। बयारा गांव निवासी मीना देवी नामक बेहोश महिला को लाइन में लगे लोगों ने बैंक में लगी कुर्सी पर लेटा दिया। इसके कुछ घंटे बाद जब महिला को होश आया व राहत महसूस हुई तो दोबारा लाइन में लग गई, लेकिन फिर बेहोश हो गई। कुर्सी पर बैठ कर धन मिलने की उम्मीद में बैठी रही। बाद में उसे भुगतान किया गया। पौली प्रतिनिधि के अनुसार सेंट्रल पौली की शाखा पर कतार में लगे 62 वर्षीय तेजपुर निवासीर रेखई बेहोश हो गए। जिससे अफरा- तफरी का माहौल कायम हो गया। बाद में लोग पानी का छीटा डाले,तब जाकर वृद्घ हो होश आया। पूर्वांचल बैंक की क्षेत्रीय प्रबंधक वृजमोहिनी द्विवेदी ने बताया कि कैश नहीं होने से भुगतान करने में अधिकांश शाखाओं पर दिक्कते हुई। वैसे बैंक कर्मी जमा होने वाले पैसे से कुछ ग्राहकों को भुगतान भी किए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed