फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Angry farmers protested due to lack of DAP at the committee

Sant Kabir Nagar News: समिति पर डीएपी न होने से आक्रोशित किसानों ने किया प्रदर्शन

Wed, 05 Nov 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 05 Nov 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers protested due to lack of DAP at the committee
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के मेंहदूपार सहित अन्य साधन सहकारी समितियों पर डीएपी उपलब्ध न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने समिति भवन मेंहदूपार के पास मंगलवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने तत्काल समितियों पर डीएपी उपलब्ध कराए जाने की मांग किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि कोऑपरेटिव विभाग की लापरवाही के कारण समिति पर डीएपी व अन्य खाद नहीं भेजी जा रही है। किसान साधन सहकारी समितियों का प्रतिदिन चक्कर लगा रहे हैं। रबी फसल के बुवाई का समय आ गया है, लेकिन अभी तक डीएपी व खाद नहीं आया। प्राइवेट दुकानों पर मनमानी दाम वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर चेतावनी दी कि अगर समिति पर खाद नहीं आया तो धरना दिया जाएगा। इसके साथ ही धर्मसिंहवा क्षेत्र में चंवरही, गौरी राई साधन सहकारी समिति है, लेकिन इन साधन सहकारी समितियों पर किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल रही है। किसान खाद को लेकर काफी परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में किसान अजय मिश्रा, राहुल शुक्ला, शैलेश साहनी, विष्णु पांडेय, रामबेलाश साहनी, वजीहुद्दीन ,गंगाराम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed