फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Angered traders will avoid the collapse of the house

कारोबार ठप होने से नाराज व्यापारी बचेंगे घर

Mon, 17 Dec 2018 11:39 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 17 Dec 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
Angered traders will avoid the collapse of the house
कारोबार ठप होने से नाराज व्यापारी बचेंगे घर - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मुखलिसपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनने के बाद पुल के नीचे स्थित दुकानों का कारोबार ठप हो गया है। परेशान व्यापारी यहां अंडरपास बनवाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई न होने तथा रोजगार छिनने से परेशान व्यापारियों ने अपने घरों को बेचने के लिए बोर्ड टंगा दिया है। ‘मकान बिकाऊ है’ के लगे बोर्ड शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।       
विज्ञापन


खलीलाबाद शहर का हृदय माने जाने वाले मोहल्ला गोला बाजार दक्षिण व औद्योगिक नगर को मुखलिसपुर रेलवे क्रॉसिंग दो हिस्सों में बांटती है। 22 मार्च-2016 को इस रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रजि का निर्माण कराया गया। इसके बाद नीचे से आवागमन बंद कर दिया गया। अब इधर से कुछ स्कूली बच्चे व मोहल्ले के लोग ही आते-जाते हैं। इसके चलते ओवरब्रिज के नीचे की दुकानों की बिक्री ठप हो गई। ओवरब्रिज के नीचे लोग अपनी गाड़ियां खड़ी करते हैं। रोजगार चौपट होता देख व्यापारियों ने अंडरपास बनाओ संघर्ष मोर्चा का गठन कर आंदोलन शुरू किया। संघर्ष मोर्चा के वरिष्ठ सदस्यों सुबोध शर्मा, प्रदीप चटर्जी, आदि का कहना है कि इस मामले में वे सांसद, विधायक, डीएम व  रेलवे के महाप्रबंधक से भी मिल चुके हैं। अब तक सकारात्मक पहल नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed