फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Angered by the comment on Dr. Ambedkar, BSP workers demonstrated

Sant Kabir Nagar News: डॉ. आंबेडकर पर टिप्पणी से नाराज बसपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 25 Dec 2024 08:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 25 Dec 2024 08:18 PM IST
विज्ञापन
Angered by the comment on Dr. Ambedkar, BSP workers demonstrated
कलक्ट्रेट पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते बसपा के कार्यकर्ता। 
संतकबीरनगर। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर पर गृहमंत्री की टिप्पणी से नाराज बसपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शहर में जुलूस निकाला। इसके साथ ही कलक्ट्रेट पहुंच कर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री से टिप्पणी वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष झिनकान प्रसाद के नेतृत्व में बसपा कार्यकर्ता जूनियर हाईस्कूल परिसर खलीलाबाद में एकत्र हुए। इसके बाद बसपा कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकाला, जो बैंक चौराहा, गोलाबाजार, मुखलिसपुर तिराहा, आजाद चौक, मेंहदावल बाईपास होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचा।
विज्ञापन

यहां पर बसपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर भड़ास निकाली। बसपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सदन में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर पर जो टिप्पणी की है, वह निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृहमंत्री को बयान वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जिस प्रकार से समय-समय पर बाबा साहेब को अपमान करने का कार्य किया है, उसी रास्ते पर भाजपा भी चल रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बस्ती मंडल के प्रभारी धर्मदेव प्रियदर्शी ने का कि कांशीराम ने बाबा साहेब के संघर्ष व इनके कारवां को खत्म करने वाली कांग्रेस पार्टी की नीतियों के विरोध में बसपा का गठन किया। अब कांग्रेस, भाजपा व अन्य जातिवादी एवं संकीर्ण मानसिकता रखने वाली पार्टियां हर हथकंडे़ अपनाकर बसपा को कमजोर करने का कुचक्र कर रही है, उसे सफल नहीं होने देना है।

प्रदर्शन में पूर्व एमएलसी लालचंद निषाद, दानिश अशरफ, अवनीश कुमार, राम तिलक, अभिषेक भारती, अनिरुद्ध कुमार, अशोक मौर्य रीना भारती आदि शामिल रहे।

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed