फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Angered by not getting relief material, flood victims blocked the road

Sant Kabir Nagar News: राहत सामग्री न मिलने से नाराज बाढ़ पीड़ितों ने जाम की सड़क

Sat, 28 Sep 2024 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 28 Sep 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Angered by not getting relief material, flood victims blocked the road
- उमरिया बाजार-बिड़हर घाट मार्ग पर आवागमन रहा बाधित
विज्ञापन


- तहसीलदार के आश्वासन पर माने बाढ़ पीड़ित

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। राहत सामग्री न मिलने से नाराज चपरा पूर्वी गांव के खालेपुरवा निवासी बाढ़ पीड़ित शुक्रवार की शाम उमरिया बाजार-बिड़हर घाट मार्ग नेतवापुर चौराहे पर जाम कर दिए। करीब एक घंटे जाम के कारण आवागमन ठप रहा। जानकारी होने पर तहसीलदार और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। लोगों को समझा बुझाकर सड़क खाली करवाए। उसके बाद आवागमन बहाल हो सका।

खालेपुरवा निवासी नीरज चौहान, सवरु सिंह, अशोक चौहान, जनार्दन, सुभावती, गुड्डू, धन बहादुर, अन्नू आदि का कहना था कि सरयू नदी की बाढ़ से पूरे गांव के लोगों की फसल नष्ट हो गई। लोगों के दरवाजे तक बाढ़ का पानी भरा था, लेकिन जब बाढ़ राहत सामग्री वितरण की गई तो गांव के कुछ लोगों को राहत सामग्री देकर वितरण बंद कर दिया गया, जिससे अधिकतर लोग बाढ़ रहा सामग्री पानी से वंचित रह गए हैं। गांववालों का कहना था कि राहत सामग्री सभी को नहीं दी गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


गांव के लोगों ने हल्का लेखपाल पर सूची बनाने में मनमानी का आरोप लगाए और उसे हटाए जाने की मांग की। मौके पर पहुंचे तहसीलदार योगेंद्र पांडेय ने बाढ़ पीड़ितों को समझाते हुए कहा कि जितने लोगों की सूची बनाई गई थी और जो लोग प्रभावित थे। उन्हें बाढ़ राहत सामग्री नियमानुसार दे दी गई है। अगर सूची बनाने में गड़बड़ी की गई है तो दूसरे लेखपाल से जांच कराई जाएगी। अगर कोई पात्र राहत पाने से वंचित रह गया है तो उसे सामग्री जरूर दी जाएगी। आश्वासन पर लोगों ने रास्ता खाली कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed