फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Angered by her family, the girl jumped into the river, people saved her

Sant Kabir Nagar News: परिजनों से नाराज युवती ने नदी में लगाई छलांग, लोगों ने बचाया

Thu, 26 Oct 2023 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 26 Oct 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Angered by her family, the girl jumped into the river, people saved her
धनघटा। महुली क्षेत्र के अलीनगर पुल पर मंगलवार की शाम को एक युवती पहुंचकर अचानक कठिनइया नदी में छलांग लगा दी। मूर्ति विसर्जन ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से युवती को बाहर निकाला। समझा बुझाकर परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि परिजनों से नाराज होकर युवती ने आत्मघाती कदम उठाया था।
विज्ञापन


विजयदशमी को मूर्ति विसर्जन के लिए अलीनगर पुल पर एसआई सभा शंकर पांडेय, पीआरवी कांस्टेबल भारती, चंद्रसेन गोंड मौजूद थे। महुली-नाथनगर मार्ग अलीनगर पुल के पास सड़क के किनारे लगे मेले का लोग आनंद उठा रहे थे। इसी बीच महुली क्षेत्र के एक मोहल्ले की युवती पहुंच गई। पुल पर टहलते हुए अचानक कठिनइया नदी में छलांग लगा दी। लोगों ने शोर मचाया। मौजूद पुलिस हरकत में आ गई। ग्रामीणों के सहयोग से युवती को नदी से बाहर निकाला। युवती को समझाया बुझाया। नदी में कूदने का कारण की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, युवती की परिजनों के साथ किसी बात को लेकर तकरार हो गई थी। इसी बात से नाराज होकर वह पुल पर पहुंची थी। मामले को लेकर लोग अलग अलग चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed