फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Anganwadi workers laid the headquarters at the headquarters

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय पर दिया धरना

Thu, 04 May 2017 11:27 PM IST
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 04 May 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers laid the headquarters at the headquarters
ज्ञापन सौंपा - फोटो : अमर उजाला
 आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिलाध्यक्ष सरोज सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। इस दौरान मानदेय वृद्धि, शासकीय कर्मचारी का दर्जा दिए जाने समेत सीएम के नाम संबोधित 19 सूत्री मांगों का ज्ञापन एसडीएम को दिया। 
विज्ञापन

   जिलाध्यक्ष सरोज सिंह ने कहा कि जबतक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शासकीय कर्मचारी का दर्जा नहीं प्रदान किया जाता है तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। यदि वे सरकार बनाना जानती है तो सरकार को गिराना भी जानती है। जो भी सरकार आती है नारी सशक्तिकरण का ही नारा देती है और आंगनबाड़ी सहायिकाओं पर दबाव बनाती है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और गैर विभाग के अधिकारियों द्वारा केंद्र का निरीक्षण किया जाता है जबकि केंद्र निरीक्षण हेतु विभागीय अधिकारी पूर्ण रूपेण जिम्मेदार है। कोई भी सरकार हम आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को शासकीय कर्मचारी का दर्जा प्रदान करने का न तो कभी विचार किया और न तो शासनादेश ही जारी किया। उन्होंने कहा कि संतोषजनक मानदेय वृद्धि किया जाए। इस अवसर पर महामंत्री उषा चौधरी, संरक्षक अशोक आर्य समेत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed