{"_id":"57d1a0e74f1c1ba83031a832","slug":"anganwadi-workers-had-jammed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जाम लगाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जाम लगाया
sant kabir nagar
Updated Thu, 08 Sep 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
नाथनगर स्थित विधायक के आवास के सामने अपनी मांगों को लेकर रोड जाम करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विरोध के क्रम में बृहस्पतिवार को नाथनगर स्थित विधायक अलगू प्रसाद के कैंप कार्यालय पर पहुंची। विधायक के बाहर न पर नाराज कार्यकर्ताओं ने धनघटा-खलीलबाद मार्ग पर जाम लगा दिया और प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी करने लगी। कुछ देर बाद विधायक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे और समझाकर जाम खुलवाया। वहीं कार्यकर्ताओं ने उन्हें सीएम को संबोधित 13 सूत्री ज्ञापन दिया।
बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नाथनगर सीडीपीओ कार्यालय से क्षेत्रीय विधायक अलगू प्रसाद के कैंप कार्यालय पर पहुंची और उनसे मिलना चाहा, लेकिन विधायक बाहर नहीं आए। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने कैंप कार्यालय के सामने ही धनघटा-खलीलाबाद मार्ग को जाम कर दिया।
जिससे आवागमन बाधित हो गया। मामला बढ़ता देखकर करीब 20 मिनट बाद कार्यकर्ताओं के बीच विधायक पहुंचे और समझा बुझाकर जाम खुलवाया। कार्यकर्ताओं ने विधायक को दिए गए मांग पत्र में लिखा है कि उन्हें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका नहीं सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए। जब तक यह संभव न हो तब तक उन्हें 18 हजार और सहायिका को नौ हजार प्रतिमाह मानदेय दिया जाए।
विज्ञापन
बीस वर्ष की सेवा करने वाली कार्यकर्ताओं को दो लाख तथा इतनी ही सेवा करने वाली सहायिकाओं को डेढ़ लाख दिय जाएं। प्रत्येक मई में सवेतन अवकाश प्रदान किया जाएं। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के मांग पत्रों पर वर्ष 2012-13, 14, 15 में हुए समझौते को लागू किया जाए। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष रानी देवी, अयोध्या प्रसाद, राजमन यादव, बीना श्रीवास्तव, नीलम पांडेय, सुमित्रा पांडेेय, उषा चौधरी, शिवमति, उमा मिश्रा, माया वर्मा, शुशीला चौधरी, रीता राय, कृष्णवती, चंद्रकला, गीता देवी, कमलावती आदि कार्यकर्ता मौजूद रही।