फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   anganbadi workers demanded state employee status

आंगनबाड़ी वर्करों ने मांगा राज्य कर्मी का दर्जा

Sat, 01 Oct 2016 11:35 PM IST
संतकबीरनगर (ब्यूरो)
संतकबीरनगर (ब्यूरो) Updated Sat, 01 Oct 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
anganbadi workers demanded state employee status
धरना - फोटो : अमर उजाला
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं शनिवार को भी बाल विकास परियोजना कार्यालयों पर धरना दिया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें राज्य कर्मचारी घोषित करते हुए 18 हजार रुपये वेतन दिया जाए। जब तक ऐसा नहीं होगा धरना-प्रदर्शन चलता रहेगा।
विज्ञापन

       
खलीलाबाद में बाल विकास परियोजना कार्यालय पर ब्लाक अध्यक्ष सरोज सिंह के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका धरना पर बैठीं। उन्होंने कहा कि मानदेय में मामूली बढ़ोत्तरी स्वीकार नहीं है। जब तक हमें राज्य कर्मचारी घोषित करते हुए 18 हजार रुपये वेतन नहीं दिया जाता तब तक धरना-प्रदर्शन चलता रहेगा। विजय लक्ष्मी गौड़ ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान राजपति देवी, सावित्री देवी, प्रतिमा उपाध्याय, विमला शर्मा, चंपावती, शोभा, आशा वर्मा, मेनका, मालती, अशोक कुमार, सरोज आदि उपस्थित रहे।  
विज्ञापन


    
बघौली प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक परियोजना कार्यालय पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के धरने का नेतृत्व कर रही ब्लॉक अध्यक्ष विमला राय ने कहा कि हमें भीख नहीं वेतन दो। उन्होंने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के धैर्य की परीक्षा न ले, अन्यथा विधान सभा चुनाव में सबक सिखाया जाएगा। इस दौरान विंद्रावती चौधरी, राजेश्वरी यादव, गंगोत्री, बेलावती, मंजू यादव, सरला सिंह, कमलावती, दुर्गावती, रेखा, प्रेमलता, बविता, सरस्वती यादव आदि उपस्थित रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed