{"_id":"6a3c1468ea456befed0e2c66","slug":"anands-family-raised-a-strong-call-for-justice-and-staged-a-protest-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-152749-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आनंद के परिजन को न्याय के लिए भरी हुंकार, दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आनंद के परिजन को न्याय के लिए भरी हुंकार, दिया धरना
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में धरना देते आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बभनी चौराहे पर हुए आनंद हत्याकांड को लेकर मृतक के परिजन एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर बुधवार को धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि 18 जून की शाम बभनी चौराहे पर आनंद पुत्र इंद्रेश, निवासी ग्राम कोलकी चमरसन की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। इसके बाद क्षेत्र में आक्रोश है। पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है, लेकिन परिजन और सामाजिक संगठन इस मामले में त्वरित न्याय की मांग कर रहे हैं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिलाध्यक्ष राम अंजुन (फौजी) तथा भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सोनू कुमार राव ने मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, भरण-पोषण के लिए एक बीघा भूमि का पट्टा, आरोपियों के विरुद्ध फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर कठोर दंड दिलाने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
इसके अलावा उन्होंने परिवार के एक सदस्य को शस्त्र लाइसेंस जारी करने की भी मांग उठाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की ओर से आश्वासन दिए जाने के बावजूद अब तक मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा।