{"_id":"61880850b5d73e3b690ac024","slug":"an-woman-raped-khalilabad-news-gkp415546613","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: मोबाइल चार्ज करने के बहाने घर में घुस कर महिला से दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: मोबाइल चार्ज करने के बहाने घर में घुस कर महिला से दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 08 Nov 2021 02:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 02:33 PM IST
सार
महिला के पति का दोस्त है आरोपी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतकबीरनगर जिले के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने मोबाइल चार्ज करने के बहाने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर महिला की पिटाई की। आरोप है कि महिला को जातिसूचक शब्दों से अपमानित भी किया। रविवार को पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की।
शनिवार को सुबह 27 वर्षीय महिला के पति काम पर चले गए। जबकि परिवार के अन्य सदस्य खेत में गए। महिला घर पर अकेली थी। आरोप है कि उसी दौरान गांव का नित्यानंद मोबाइल चार्ज करने के बहाने महिला के घर में घुस गया। आरोप है कि उसे अकेला पाकर अभद्र हरकत करने लगा।
आरोपी ने महिला से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर हाथापाई की और मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि आरोपी युवक ने उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। रविवार को पीड़िता ने कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी नित्यानंद के खिलाफ घर में घुस कर दुष्कर्म करने, मारने-पीटने और एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया।
विज्ञापन
कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया जांच में आरोपी पीड़िता के पति का दोस्त है। अक्सर उसका महिला के घर आना-जाना था। घटना की जांच की जा रही है। महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।