{"_id":"5f848db88ebc3e9bf1364fd9","slug":"an-woman-headmaster-suspened-khalilabad-news-gkp36912560","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे के प्रमाण पत्र पर नौकरी हासिल करने वाली प्रधानाध्यापिका निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे के प्रमाण पत्र पर नौकरी हासिल करने वाली प्रधानाध्यापिका निलंबित
विज्ञापन

नोटिस जारी, तीन दिन में देना है जवाब, की जा सकती हैं बर्खास्त
वित्तीय अनियमितता में एक अन्य प्रधानाध्यापक भी निलंबित किए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। फर्जी तरीके से नौकरी कर रही एक प्रधानाध्यापिका को सोमवार को बीएसए ने एसटीएफ की रिपोर्ट पर निलंबित कर दिया। इसके साथ ही तीन दिन में जवाब मांगा है, जवाब न मिलने पर बर्खास्तगी की कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। वहीं, कंपोजिट ग्रांट की धनराशि में अनियमितता बरतने पर बीईओ की रिपोर्ट पर एक हेडमास्टर को निलंबित कर दिया गया है।
बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एएसपी एटीएफ लखनऊ की ओर से सूची भेजकर अध्यापकों के संपूर्ण शैक्षिक एवं अन्य प्रमाण पत्रों की प्रति मांगी गई थी। इसमें नगमा खातून प्रधानाध्यापिका प्राथमिक विद्यालय नाथनगर का नाम भी शामिल था। एसटीएफ और बीएसए गोरखपुर की जांच में यह पाया गया कि गोरखपुर जनपद के पाली ब्लॉक के मुस्तफाबाद में तैनात नगमा खातून के प्रमाण पत्र पर संतकबीरनगर के नाथनगर में तैनात प्रधानाध्यापिका नगमा खातून ने फर्जी तरीके से नौकरी हथिया ली थी, जो नियम विरुद्ध है। नगमा खातून को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही तीन दिन के अंदर साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण तलब किया गया है। अगर तीन दिन में जवाब नहीं आता है तो यह मान लिया जाएगा कि इस संदर्भ में उन्हें कुछ नहीं कहना है। इसके बाद विभागीय नियमों के तहत आगे की कार्रवाई कर दी जाएगी। इसकी जिम्मेदार वह खुद होंगी। बीएसए ने बताया कि इसी तरह से बीईओ नाथनगर ने रिपोर्ट दी है कि प्राथमिक विद्यालय ओनिया प्रथम में तीन साल की कंपोजिट धनराशि निकाल ली गई और कार्य नहीं कराया गया। इसके साथ ही प्रधानाध्यापक विकास नारायण द्वारा विद्यालय भवन पर विद्यालय का नाम भी अंकित नहीं कराया गया है। प्रधानाध्यापक अपने विभागीय दायित्वों के प्रति उदासीन हैं। उनके द्वारा शासकीय धन का दुरुपयोग किया गया है। प्रधानाध्यापक विकास नारायण को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें उनके विद्यालय पर ही संबद्ध कर दिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच बीईओ हैंसर और सहायक एवं वित्त लेखाधिकारी को संयुक्त रूप से दी गई है।