{"_id":"5fb4045a8ebc3e9be04ebf3b","slug":"an-woman-died-in-miserable-conditions-in-baghauda-khalilabad-news-gkp373504339","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत
विज्ञापन
संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत
अंतिम संस्कार के लिए ले जाई जा रही महिला की लाश को पुलिस ने कब्जे में लिया
मायके वालों ने दहेज के लिए विवाहिता की हत्या किए जाने का मढ़ा आरोप
ससुरालवालों ने खुद आत्मघाती कदम उठाने की बताई बात
पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी पुलिस की नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा/पौली/रोसया। क्षेत्र के बघौड़ा गांव निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध हाल में हुई मौत के बाद परिजन मंगलवार को शव को आनन-फानन अंतिम संस्कार करने ले जा रहे थे। इधर, विवाहिता के मायके वालों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मायके वाले दहेज के लिए जहां विवाहिता की हत्या करने का आरोप ससुुरालियों पर मढ़ रहे हैं, वहीं, ससुुराल वाले महिला पर साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने का आरोप लगाए।
गोरखपुर जिले के ऊरुवा थाना क्षेत्र के समदपुर गांव निवासी चंद्रिका का आरोप है कि उन्होंने अपनी 26 वर्षीय बेटी सोनी की शादी धनघटा क्षेत्र के बघौड़ा गांव निवासी रामनौकर के बेटे अरविंद के साथ छह वर्ष पूर्व की थी। बेटी अपनी ससुराल में हंसी-खुशी से रह रही थी। सोनी के पति इस समय गुजरात के सूरत शहर में नौकरी कर रहे हैं। घर पर बेटी के देवर, देवरानी, सास, ननद रह रही हैं। आरोप है कि सोनी की ससुराल के लोग दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे। जिसे न दे पाने के कारण उसे प्रताड़ित किया जाता था। बाइक न मिलने के कारण उसके ससुराल वाले उसे मार डाले। दूसरी तरफ विवाहिता के ससुराल वालों का कहना है कि सोनी ने अपने कमरे में छत के कुंडे से साड़ी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। एसओ आरके गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। वैसे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।