फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   an old woman died in miserable conditions

Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हाल में घर में मिली बुजुर्ग महिला की लाश

Wed, 20 Dec 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 20 Dec 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
an old woman died in miserable conditions
घर में अकेली रहती थी, मड़पौना गांव का मामला
विज्ञापन

फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार/पौली। धनघटा थाना क्षेत्र के मड़पौना गांव में बुधवार को घर में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला की संदिग्ध हाल में लाश मिली है। बुजुर्ग महिला की लाश मलने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे लेकर मामले की छानबीन कर रही है।

मड़पौना गांव निवासी श्रीपत्ती देवी पत्नी कतवारू (75) पति की मौत के बाद गांव से बाहर अकेले अपने मकान में रहती थीं। उनके दोनों बेटे अपने परिवार संग गांव में रहते हैं। दोनों बेटों में सर्वजीत रोटी-रोजी के सिलसिले में बाहर रहते हैं। शिवहरख घर पर रहते हैं।
विज्ञापन

बुधवार को मृतका कि बेटी राजमती अपनी बहन के यहां गई थी। वापस आते समय मां से मिलने की आस में जब अपनी मां के मकान पर पहुंची। कमरे में मां की लाश देखकर जोर-जोर से चिल्लाने लगी। शोर सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे ले मामले की छानबीन शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार महिला के सिर में चोट के निशान थे। मौके पर सीओ बृजेश सिंह, एसओ धनघटा अनिल कुमार और चौकी प्रभारी पौली अमित चतुर्वेदी पहुुंचे थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इसके साथ ही लोगों से पूछताछ की।
एसओ ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed