फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   An FIR was lodged against the Mandal President, a BJP leader also filed a complaint.

Sant Kabir Nagar News: मंडल अध्यक्ष पर दर्ज हुई प्राथमिकी, भाजपा नेता ने भी दी तहरीर

Thu, 26 Feb 2026 11:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
An FIR was lodged against the Mandal President, a BJP leader also filed a complaint.
बीडीओ प्रकरण में विकास भवन पर कर्मचारियों से वार्ता करते कोतवाल-संवाद
संतकबीरनगर। पौली ब्लॉक के बीडीओ और भाजपा मंडल अध्यक्ष के बीच हुए विवाद के मामले में बुधवार की देर रात धनघटा पुलिस ने भाजपा मंडल अध्यक्ष पर सरकारी कार्य में बाध व अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली। इधर बृहस्पतिवार को विभिन्न कर्मचारी संगठन प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग को लेकर विकास भवन पर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

उसी दौरान सीडीओ पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी दी। इसके बाद कर्मचारियों ने धरना समाप्त किया। साथ ही 24 घंटे का अल्टीमेट दिया कि ग्राम विकास अधिकारी रमाकांत की तहरीर पर भी प्राथमिकी दर्ज की जाए। अगर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो फिर आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार को भाजपा नेता एवं पौली ब्लाॅक के मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह राशनकार्ड न बनाए जाने की शिकायत लेकर खंड विकास अधिकारी श्वेता वर्मा के पास पहुंचे। दोनों लोगों के बीच हो रही बातचीत के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। खंड विकास अधिकारी का आरोप था कि अरविंद सिंह अपने कपड़े उतार कर उनके सामने अर्ध नग्न हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना खंड विकास अधिकारी ने अपने उच्चाधिकारी को दी। थोड़ी देर बाद एसडीएम डॉक्टर सुनील कुमार, थाना प्रभारी दिलीप सिंह के साथ मौके पर पहुंचे तो भाजपा नेता वहां से फरार हो गए। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए खंड विकास अधिकारी थाने पहुंचीं, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसके विरोध में बुधवार को पौली ब्लॉक समेत समस्त ब्लॉकाें और विकास भवन में तालाबंदी करके कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर दिया था।
प्रदर्शनकारी भाजपा नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने पर अड़े थे। बुधवार की देर रात धनघटा पुलिस ने भाजपा नेता अरविंद सिंह पर सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली। इसकी जानकारी कर्मचारियों को नहीं थी। बृहस्पतिवार को कर्मचारी विकास भवन में इकट्ठा हो गए। इसके साथ ही ब्लॉक के कर्मचारी विकास भवन पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। उसी दौरान सीडीओ जयकेश त्रिपाठी पहुंचे और कर्मचारियों को बताया कि प्राथमिकी दर्ज हो गई है, जिसके बाद कर्मचारियों ने ग्राम विकास अधिकारी रमाकांत के जरिये दी गई तहरीर पर भी प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की और कहा कि 24 घंटे के अंदर अगर आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इसके बाद कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर दिया।
इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष क्षितिज कुमार चौधरी, अनिल कुमार, सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष परमहंस, नरेंद्र समेत अन्य मौजूद रहे। रोसया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार बृहस्पतिवार को डीसी एनआरएम प्रवीण शुक्ला, सीडीपीओ मेंहदावल गरिमा पांडेय ब्लॉक पर पहुंची और राशन कार्ड के लिए कब आवेदन हुआ था कब रिपोर्ट लगी इसकी जांच में जुट गए। इसके साथ ही वहां मौजूद लोगाें से घटना क्रम की जानकारी ली।
0000000000
भाजपा नेता ने भी दी तहरीर

धनघटा। मंगलवार को खंड विकास अधिकारी पौली और भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह के बीच हुए विवाद का मामला गंभीर होता जा रहा है। बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत अधिकारी रमाकांत की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए कर्मचारी जहां विकास भवन पर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं भाजपा नेता अरविंद सिंह की तरफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाने पर डटे रहे, जिससे इस मामले ने तूल पकड़ लिया है।

भाजपा नेता एवं मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि मंगलवार को वह परिवार के राशन कार्ड पर रिपोर्ट लगाने के लिए ब्लॉक गए थे। जिसका ऑनलाइन आवेदन तीन माह पहले किया था। उस पर रिपोर्ट लगाने की एवज में ग्राम पंचायत अधिकारी रमाकांत द्वारा 20,000 रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। रिश्वत न देने की वजह से वह रिपोर्ट नहीं लगा रहे थे। जब इसकी शिकायत खंड विकास अधिकारी श्वेता वर्मा से की तो वह अरविंद सिंह को अपने साथ लेकर एडीओ पंचायत के कार्यालय में पहुंच गईं। जहां ग्राम पंचायत अधिकारी रमाकांत मौजूद थे। वह रिपोर्ट लगाने से मना करते हुए तरह-तरह की धमकियां देने लगे। उसके बाद बीडीओ भी आक्रोशित होकर अरविंद सिंह को धक्का देकर बाहर निकाल कर अपशब्द कहने लगीं। उन्होंने बताया कि तहरीर दे दी गई अगर प्राथमिकी दर्ज नहीं होती है तो उच्चाधिकारियों से मिलेंगे। दूसरी तरफ खंड विकास अधिकारी श्वेता वर्मा ने भाजपा मंडल अध्यक्ष के जरिये अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed