फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   An electric wire broke and fell on a wheat crop, burning one bigha of crop.

Sant Kabir Nagar News: गेहूं की फसल में टूटकर गिरा विद्युत तार, एक बीघा फसल जली

Fri, 27 Mar 2026 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
An electric wire broke and fell on a wheat crop, burning one bigha of crop.
धनघटा। कस्बे के पास शुक्रवार की दोपहर गेहूं की फसल में विद्युत तार टूट कर गिरने से एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। गांव के लोगों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे भारी नुकसान होते-होते टल गया।
विज्ञापन


धनघटा निवासी विनोद कुमार ओझा के खेत से होकर विद्युत तार गया है। गांव वालों का कहना है कि शुक्रवार की दोपहर विद्युत तार आपस में टकरा गए, जिससे एक तार टूट कर गेहूं की फसल में गिर गया। विद्युत सप्लाई होने से खेत में आग लग गई। गांव के बगल स्थित खेत से धुआं और लपटें उठती देख गांव के लोग शोर मचा कर आग बुझाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद आधा घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया। जब तक दमकल कर्मी पहुंचे तब तक गांव के लोग आग बुझाई जा चुकी थी। विनोद कुमार ओझा ने बताया कि करीब एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। एक अन्य जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11:00 बजे रजनौली गांव के सिवान में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई थी। गनीमत रही कि आग ताल के किनारे स्थित झाड़ झंकाड़ को जलाते हुए आगे बढ़ रही थी, तब तक दमकलकर्मी पहुंच गए और समय रहते आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed