{"_id":"68b7332bf79bbae1710e2639","slug":"an-eight-year-old-innocent-girl-was-raped-after-being-lured-with-toffees-and-biscuits-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-137862-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: टाॅफी और बिस्किट का लालच देकर आठ साल की मासूम से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: टाॅफी और बिस्किट का लालच देकर आठ साल की मासूम से दुष्कर्म
Tue, 02 Sep 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 02 Sep 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में टाॅफी और बिस्किट का लालच देकर नौ अगस्त को एक युवक ने आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। पीड़िता के मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को आरोपी पर केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके सभी संभावित ठिकानों पर तलाश में जुटी है।
कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने अपने शिकायत पत्र में बताया कि वह नौ अगस्त को खलीलाबाद में उसकी डिलेवरी होने के कारण आई थी। साथ में मेरी आठ वर्षीय बेटी भी थी। गांव का ही 22 वर्षीय राजू उनकी बेटी को टाॅफी व बिस्कुट का लालच देकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
आरोपी ने बेटी से कहा कि किसी से मत कहना नहीं तो तुझे जान से मार दूंगा। बेटी ने डर कर यह बात किसी को नहीं बताई। एक दिन अचानक जब उसकी तबीयत खराब हुई तो वह उनको रो-रोकर पूरी घटना बताई।
विज्ञापन
कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में पीड़िता के तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।