फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   An effort to bring the talent from council schools to major platforms.

Sant Kabir Nagar News: परिषदीय विद्यालयों की प्रतिभाओं को बड़े मंचों तक पहुंचाने का प्रयास

Fri, 25 Sep 2026 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
An effort to bring the talent from council schools to major platforms.
धनघटा। शिक्षा क्षेत्र हैंसर बाजार में विद्यार्थियों की प्रतिभा को बड़े मंचों तक पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयास अब स्पष्ट रूप से परिणाम देने लगे हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की समय-सीमा पिछले माह समाप्त हो चुकी है, जिसमें हैंसर बाजार शिक्षा क्षेत्र से 1000 से अधिक विद्यार्थियों के आवेदन कराए गए।
विज्ञापन

अब वर्तमान में चल रहे विद्या ज्ञान परीक्षा एवं इंस्पायर अवार्ड के लिए भी क्षेत्र के विद्यालयों में व्यापक स्तर पर आवेदन प्रक्रिया जारी है। विद्या ज्ञान के उपलब्ध ब्लॉकवार आंकड़ों में हैंसर बाजार से 89 आवेदन दर्ज किए गए हैं, जो जिले के अन्य विकासखंडों की तुलना में सर्वाधिक हैं।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञान चंद्र मिश्र ने शिक्षकों का आह्वान किया कि आवेदन की प्रक्रिया को केवल लक्ष्य पूर्ति तक सीमित न रखते हुए प्रत्येक विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थी को अवसर दिलाने का प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि नवोदय में बड़ी संख्या में आवेदन के बाद विद्या ज्ञान में जिला स्तर पर अग्रणी स्थिति और इंस्पायर अवार्ड में बढ़ती सहभागिता यह दर्शाती है कि हैंसर बाजार के विद्यालयों में प्रतिभाओं को अवसर देने की संस्कृति मजबूत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed