फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   An accused person has been arrested for defrauding people by promising them jobs in the railways.

Sant Kabir Nagar News: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 07 Jan 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 07 Jan 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
An accused person has been arrested for defrauding people by promising them jobs in the railways.
संतकबीरनगर। पुलिस ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के आरोपी बाराबंकी के प्रिंस वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मीडिया सेल के अनुसार कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने आरोपी प्रिंस वर्मा निवासी लोनार मठ मौजा बड़नपुर थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को मेंहदावल बाईपास से मंगलवार को गिरफ्तार किया। 18 मार्च 2025 को पीड़ित जयशंकर ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज पर रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की प्राथमिकी पंजीकृत कराई थी। आरोपी ने फर्जी व कूटरचित दस्तावेज के सहारे नौकरी दिलाने का विश्वास दिलाया। नौकरी नहीं मिलने पर जब पीड़ित ने उससे संपर्क किया तो वह टालमटोल करने लगा। ठगी का अहसास होने पर जयशंकर ने पुलिस को तहरीर दी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने साक्ष्य संकलन के बाद प्रिंस वर्मा को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। वहां से उस न्यायिक अभिरक्षा में जेल रवाना कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed