फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Maha campaign will run for the precaution dose of Kovid in Sant Kabirnagar

अमृत महोत्सव:संतकबीरनगर में कोविड के प्रीकॉशन डोज के लिए चलेगा महाअभियान, लगाई जाएगी मुफ्त एहतियाती डोज

Fri, 05 Aug 2022 10:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 05 Aug 2022 10:26 AM IST
सार

सीएमओ डॉ अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि मुफ्त प्रीकाशन डोज का अभियान 15 जुलाई से चल रहा है, लेकिन सात अगस्त को महाभियान के तहत टीकाकरण होगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एस रहमान ने बताया कि जिले में करीब 30.14 लाख कोविड टीके की डोज लगाई जा चुकी है।

विज्ञापन
Maha campaign will run for the precaution dose of Kovid in Sant Kabirnagar
कोविड का बुस्टर डोज लगाती नर्स। (फाइल फोटो) - फोटो : KHALILABAD

विस्तार

संतकबीरनगर में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सात अगस्त को मुफ्त प्रीकाशन डोज लगाने का महाअभियान चलाया जाएगा। जिले में अभी तक कुल 99814 प्रीकाशन डोज लगाई जा चुकी है। दह माह पूर्व कोविड टीके की दो डोज लगवा चुके सभी लोग प्रीकाशन डोज जरूर लगवा लें। 18-59 आयु वर्ग में एहतियाती डोज की नि:शुल्क सुविधा 30 सितंबर तक के लिए ही है। 59 से अधिक आयु वर्ग के लोगों को पहले से ही यह सुविधा नि:शुल्क दी जा रही है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि मुफ्त प्रीकाशन डोज का अभियान 15 जुलाई से चल रहा है, लेकिन सात अगस्त को महाभियान के तहत टीकाकरण होगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एस रहमान ने बताया कि जिले में करीब 30.14 लाख कोविड टीके की डोज लगाई जा चुकी है। इसमें 15.13 लाख टीके की प्रथम डोज दी जा चुकी है, जबकि 14.01 लाख की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन


रविवार को आयोजित होने वाले महाभियान के दौरान जिले की सभी सीएचसी, पीएचसी, न्यू पीएचसी, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के अतिरिक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय के एमसीएच विंग में टीकाकरण होगा। उन्होंने सभी लोगों से अनुरोध किया कि वे रविवार को आयोजित होने वाले इस महाभियान में भाग लें तथा खुद कोविड से बचें और दूसरों को भी कोविड से बचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें लगेगी डोज
18 वर्ष से अधिक आयु के समस्त नागरिक, जिन्हें कोविड टीके की दूसरी डोज लग गई है और दूसरी डोज लगे हुए छह महीने पूरे हो गए हैं, वह नि:शुल्क कोविड टीकाकरण के प्रीकाशन डोज के पात्र हैं। इन सभी को टीका लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed