फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ambulence in fire

Sant Kabir Nagar News: युवक ने एबुलेंस में लगाई आग, चार लाख का सामान जला

Sat, 24 Jun 2023 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 24 Jun 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
ambulence in fire
सीएओ कार्यालय में आग से जली नेशनल मोबइल मेंडिकल युनिट की वैन।संवाद
संतकबीरनगर। सीएमओ कार्यालय परिसर में खड़ी नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट की एबुलेंस में शनिवार की सुबह एक युवक ने आग लगा दी। इसमें एबुलेंस का पहिया धू-धू करके जलने लगा।सूचना पर आसपास के लोग दौड़े और पानी फेंक कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक एबुलेंस में रखी डेढ़ लाख रुपये कीमत की दवा, बीपी मशीन, प्रिंटर, बायो मैट्रिक मशीन आदि लगभग चार लाख रुपये का सामान जल गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस की जांच में सीसीटीवी में आग लगाने वाले युवक की तस्वीर दिखाई दे रही है। पुलिस उसकी पहचान करने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन

नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट की एंबुलेंस शुक्रवार की शाम को मेंहदावल से एक शिविर लगाकर आई थी। चालक ने एंबुलेंस को सीएमओ कार्यालय परिसर में खड़ी कर दी थी। शनिवार की सुबह अचानक एंबुलेंस का पहिया जलने लगा। पास में बने वन स्टॉप सेंटर के कर्मियों ने पहिये से आग की लपटें निकलती देख शोर मचाया। उसके बाद अस्पताल के कर्मी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर प्रभारी सीएमओ डॉ. वीपी पांडेय, जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुबारक अली भी कर्मचारियों के साथ पहुंच गए। लोगों ने किसी तरह से आग बुझाई। तब तक एंबुलेंस में रखा काफी सामान जल चुका था।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद सीएमओ कार्यालय में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी गई, ्रजिसमें एक युवक सीएमओ कार्यालय की बाउंड्री कूद कर हाथ में डिब्बा लिए दिखाई दिया और वह एंबुलेंस के पास जाकर आग लगाने के बाद फिर बाउंड्री कूद कर भाग गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली और युवक की पहचान कराने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग में एंबुलेंस का एक हिस्सा जल गया। अंदर भी काफी नुकसान हुआ है। कुल चार लाख के नुकसान का अनुमान है।
00000000000000000
एंबुुलेंस कर्मी मानदेय को लेकर परेशान
संतकबीरनगर। नेेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट की एंबुलेंस में जो कर्मचारी रखे गए हैं उन्हें प्रतिदिन का मानदेय दिया जाता है। जिस दिन एंबुलेंस नहीं चलती है उस दिन उन्हें मानदेय नहीं मिलता है। एंबुलेंस जल जाने के बाद इन कर्मियों की मानदेय को लेकर परेशानी बढ़ गई है। इस एंबुलेंस में कुल चार कर्मी तैनात हैं। कर्मियों ने बताया कि अगर जल्द एंबुलेंस की मरम्मत नहीं हुई तो उनके समक्ष रोजी रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।
00000000000000
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है एंबुलेंस
नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट की एंबुलेंस अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है, यह एंबुलेंस पूरी तरह से वातानुकूलित है। इसमें दवा व इंजेक्शन रखने के लिए फ्रीजर, बीपी नापने की मशीन, बुखार का थर्मामीटर, कंप्यूटर, प्रिंटर, बायोमेट्रिक मशीन आदि सभी लगे हैं। एंबुलेंस गांव-गांव जाकर स्वास्थ्य शिविर लगाती है और फिर सीएमओ कार्यालय परिसर में खड़ी हो जाती है।

0000000000000000000
एंबुलेंस में आग लगने की सूचना सुबह मिली तो मौके पर आए। आग से काफी नुकसान हुआ है। पुलिस को सूचना दी गई। सीसीटीवी में एक युवक आग लगाकर भाग रहा है। पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही सच्चाई उजागर होगा।
-डॉ. वीपी पांडेय, प्रभारी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed