{"_id":"64987fc3d2d4c9d954069889","slug":"ambulence-fire-inquiry-khalilabad-news-c-7-1-219163-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सीसीटीवी में साफ नहीं दिख रही एंबुलेंस में आग लगाने वाले की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सीसीटीवी में साफ नहीं दिख रही एंबुलेंस में आग लगाने वाले की तस्वीर
Sun, 25 Jun 2023 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 25 Jun 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
सीएओ कार्यालय में जली नेशनल मोबइल मेंडिकल यूनिट वैन का निरीक्षण करते एसपी सत्यजीत गुप्ता।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। सीएमओ कार्यालय परिसर में खड़ी एंबुलेंस में आग लगाने वाले की तस्वीर सीसीटीवी में साफ नजर नहीं आ रही है। इससे पुलिस की परेशानी बढ़ गई है। सीएमओ कार्यालय में लगे सीसीटीवी की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि अगर सीसीटीवी गुणवत्ता वाले होते तो आग लगाने वाले की तस्वीर साफ नजर आती। इसके साथ ही अब तक जलाई गई 14 एंबुलेंस की घटनाओं का फर्दाफाश करना भी चुनौती बन गया है।
रविवार को एसपी सत्यजीत गुप्त ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीएमओ कार्यालय परिसर में शनिवार की सुबह में नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट की एंबुलेंस में एक युवक ने आग लगा दी थी, जिससे एंबुलेंस के दो पहिए जल कर नष्ट हो गए। इसके साथ ही एंबुलेंस में रखी दवा समेत अन्य उपकरण जल गए थे। इधर पुलिस ने सीएमओ कार्यालय में लगे सीसीटीवी को खंगाला और उसकी फुटेज ली। फुटेज में एक युवक बाउंड्री कूद कर परिसर में आया और आग लगाकर भाग गया, लेकिन युवक का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है।
युवक हाथ में क्या लेकर आया है यह भी स्पष्ट नहीं है, जिससे पुलिस की परेशानी बढ़ गई है। रविवार को एसपी सत्यजीत गुप्त मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस में लगी आग को देखा। उन्होंने एंबुलेंस और सीसीटीवी की दूरी को भी देखा। एसपी ने आग लगाने वाले की पहचान कराने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। इधर सीएमओ कार्यालय में लगे सीसीटीवी की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि अगर सीसीटीवी गुणवत्ता वाले होते तो आग लगाने वाले की तस्वीर साफ नजर आती।
विज्ञापन
जिला अस्पताल परिसर और सीएमओ कार्यालय परिसर में अब तक कुल 14 एंबुलेंस जलाई जा चुकी हैं। इस मामले में अज्ञात पर केस भी दर्ज है।
0000000000000000
सीसीटीवी कैमरा काफी पहले लगा था। इसकी फुटेज पुलिस के दी गई है, जांच हो रही है। जल्द ही आग लगाने वाले का पता चल जाएगा। वैसे सीएमओ के आने पर इसकी अगल से जांच कराई जाएगी।
-डॉ. वीपी पांडेय, प्रभारी, सीएमओ