फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Ambulances will be available at every intersection during idol immersion.

Sant Kabir Nagar News: मूर्ति विसर्जन के दौरान हर चौराहे पर रहेगी एंबुलेंस की व्यवस्था

Wed, 01 Oct 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 01 Oct 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Ambulances will be available at every intersection during idol immersion.
अस्पताल में खड़ी एंबुलेंस-संवाद
संतकबीरनगर। दशहरा पर्व पर मूर्ति विसर्जन के दौरान हर चौराहों पर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है ताकि कोई अप्रिय घटना होने पर तत्काल एंबुलेंस पहुंच सके। इसके साथ ही इमरजेंसी में अलग से चिकित्सकों व कर्मचारियों की तैनाती की गई है। विसर्जन स्थल पर भी चिकित्सकों टीम मौजूद रहेगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि दशहरा पर्व को देखते हुए एंबुलेंस कर्मियों को सतर्क किया गया है। इसके साथ ही विसर्जन वाले हर रास्ते के महत्वपूर्ण चौराहे पर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। जिससे की किसी की तबीयत खराब होने पर उसे तत्काल चिकित्सकीय व्यवस्था दी जा सके। उन्होंने बताया कि जिले के कबीर चौरा, आमी नदी तट, पुलिस चौकी मगहर, काजीपुर चौराहा, बालू शासन पुल, बिड़हरघाट पुल के पास, मुखलिसपुर कुआनो नदी तट एवं राजघाट पुल बेलहरकला पर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

इसके साथ ही जहां पर मूर्तियों को विसर्जन होना है वहां भी घाटों पर एंबुलेंस की व्यवस्था कर दी गई है। वहां पर चिकित्सीय टीम मौजूद रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed