फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Ambulance Hits Elderly Cyclist; Dies

Sant Kabir Nagar News: एंबुलेंस ने साइकिल सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत

Mon, 27 Apr 2026 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Ambulance Hits Elderly Cyclist; Dies
संतकबीरनगर/मगहर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर मगहर के पास स्थित दुर्गा मंदिर के निकट हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के चौरी उतरौला गांव निवासी 73 वर्षीय लालचंद सिंह रविवार को सुबह 10 बजे के करीब गोरखपुर जनपद के हरपुर बुदहट थाना के सिधौली गांव में स्थित अपने भांजी की शादी में शामिल होने के लिए साड़ी और अन्य सामान लेकर साइकिल से जा रहे थे। वह मगहर दुर्गा मंदिर के पास पहुंचे ही थे कि तभी बस्ती से गोरखपुर की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार निजी अस्पताल की एंबुलेंस ने उनकी साइकिल में पीछे से ठोकर मार दिया। इस दुर्घटना में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हाे गए। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल लालचंद को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजवाया। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। एंबुलेंस चालक फरार हो गया। तहरीर मिलने पर आरोपी एंबुलेंस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed