{"_id":"67b22a0efff67255150f14c5","slug":"ambulance-going-from-delhi-to-bihar-with-dead-body-collides-with-container-four-injured-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-128678-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दिल्ली से शव लेकर बिहार जा रही एंबुलेंस कंटेनर से भिड़ी, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दिल्ली से शव लेकर बिहार जा रही एंबुलेंस कंटेनर से भिड़ी, चार घायल
Sun, 16 Feb 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त एंबुलेंस।
मगहर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे के मगहर हनुमान मंदिर के पास रविवार की सुबह शव लेकर दिल्ली से बिहार जा रही एंबुलेंस एक कंटेनर से टकरा गई। उसके पीछे तीन अन्य वाहन भी टकरा गए।
दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। घायलाें को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूसरे वाहन से शव बिहार भेजवाया।
जानकारी के अनुसार दिल्ली से एंबुलेंस चालक अंशु पुत्र रामवीर निवासी ऊंचा इस्लामाबाद जिला मैनपुरी शव को लेकर बिहार के बेगूसराय जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह करीब 07:25 बजे के आसपास रसूलाबाद गांव के पास स्थित हनुमान मंदिर के निकट पहुंचते ही वहां आसपास जल रहे कूड़े से उठ रहे धुएं से कोहरा जैसा वातावरण हो गया और जिसकी वजह से एंबुलेंस वहां खड़ी एक कंटेनर ट्रक के पीछे भिड़ गई। एंबुलेंस सवार और चालक कुछ समझ पाते कि तभी पीछे से आ रही दो कारें भी एबुलेंस में पीछे से टकरा गईं। जिससे एम्बुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
एंबुलेंस चालक अंशु और बैठे पांडव साहनी पुत्र श्याम सैनी निवासी खगड़िया बिहार, किशोर साहनी पुत्र कलेसर निवासी बेगूसराय बिहार व राजेश कुमार पुत्र बलदेव निवासी बेगूसराय बिहार घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद कंटेनर ट्रक चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें गोरखपुर भेज दिया गया। सूचना के बाद मगहर चौकी पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई और बाद में दूसरे वाहन से शव को बिहार के लिए भेजा गया।