फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Allegations of fraud in scholarship amount... Madrasa records sought

Sant Kabir Nagar News: छात्रवृत्ति की रकम में घपले का आरोप...मदरसे के अभिलेख मांगे

Wed, 16 Oct 2024 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 16 Oct 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Allegations of fraud in scholarship amount... Madrasa records sought
धनघटा क्षेत्र के छपिया स्थित मदरसे का मामला
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने किया निरीक्षण
कमेटी के लोगों ने सीएम पोर्टल पर की है शिकायत


संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। क्षेत्र के छपिया में स्थित मदरसा दारुल उलूम अहले सुन्नत बरकातै नजमी में छात्रवृत्ति की रकम में घपला करने की शिकायत पर बुधवार को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मदरसे में जांच करने के लिए पहुंचे। शिकायतकर्ता और प्रबंधक पक्ष के लोगों की बात सुनने के बाद मदरसे के अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

छपिया गांव निवासी टीपू सुल्तान, सफीउल्लाह, अलाउद्दीन, मोहम्मद मुस्ताक आदि ने सीएम पोर्टल पर शिकायती पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि मान्यता प्राप्त मदरसा के प्रबंधक आमदनी और खर्च के साथ छात्र-छात्राओं को मिलने वाले छात्रवृत्ति की रकम का सही हिसाब कमेटी के लोगों को नहीं देते हैं। फर्जी छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन करके छात्रवृत्ति की रकम फर्जी हस्ताक्षर के जरिए हड़पी जा रही है।
विज्ञापन

आरोप है कि मदरसे के मैनेजर और प्रधानाध्यापक आए दिन गैरहाजिर रहते हैं। उनके फर्जी हस्ताक्षर से विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण मिश्रा ने बताया कि मदरसे के सभी अभिलेखों को उपलब्ध कराने के निर्देश प्रधानाध्यापक को दिए गए हैं। अभिलेख उपलब्ध हो जाने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed