{"_id":"6a3c1375705e90e146015bfb","slug":"allegations-of-assault-stone-pelting-and-vandalism-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-152769-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मारपीट, पथराव और तोड़फोड़ का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मारपीट, पथराव और तोड़फोड़ का आरोप
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के रामपुर मसौना गांव निवासी एक व्यक्ति ने गांव के कुछ युवकों पर मारपीट, पथराव, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
रामपुर मसौना निवासी पृथ्वीपाल ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के विवेक, विनय कुमार तथा उनके साथ मौजूद करीब आठ अन्य लोगों ने साजिश के तहत लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। घटना में उनके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।
पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी उनके घर तक पहुंच गए और वहां तोड़फोड़ करने के साथ दोबारा मारपीट की। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद से परिवार में भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।