फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   allegation of sexual intercourse

Sant Kabir Nagar News: शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, केस

Sat, 18 Mar 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 18 Mar 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
allegation of sexual intercourse
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती से शादी का रिश्ता तय करने के बाद महुली क्षेत्र के युवक ने शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी और उसके घर वाले शादी से मुकर गए। इस मामले में शुक्रवार की शाम को पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया।
पीड़िता का आरोप है कि करीब चार साल पूर्व वह बुआ के घर गई थी। वहीं पर आरोपी और उसके माता-पिता से मुलाकात हुई। उसकी बुआ रिश्ते में आरोपी की मामी हैं। इसीलिए वह भी सपरिवार आया था। वहीं उन लोगों ने उसे देखकर शादी क लिए पसंद कर लिया।
विज्ञापन

उसने आरोप लगाया कि आरोपी के माता-पिता ने उसकी शादी आरोपी युवक से करने की बात कही। यह तय हुआ कि पहले आरोपी की बहन की शादी कर लेंगे, उसके बाद बेटे की शादी करेंगे। इस बीच आरोपी मोबाइल फोन से बातचीत करने लगा। आरोप है कि आरोपी उसके घर से कई बार उसे घुमाने के बहाने ले जाकर शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच नवंबर 2022 को जब वह मां व रिश्तेदार के साथ शादी की बात करने गई तो महुली क्षेत्र के आरोपी युवक और उसके परिवार के लोगों ने मना कर दिया। आरोप है कि लोगों ने अशब्द कहा और धमकी देकर भगा दिया। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि आरोपी पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा जाएगा। जबकि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed