{"_id":"678fe44c8941464af9070ce9","slug":"allegation-of-grabbing-rs-20-lakh-in-the-name-of-land-and-house-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-127401-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जमीन व मकान के नाम पर 20 लाख हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जमीन व मकान के नाम पर 20 लाख हड़पने का आरोप
Tue, 21 Jan 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 21 Jan 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महिला ने जमीन और मकान के नाम पर रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर इस मामले में आरोपी मां, बेटे व एक अन्य आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रियंका श्रीवास्तव पत्नी प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव निवासी पुरानी तहसील ने तहरीर में बताया कि उनसे जिया रानी वर्मा पत्नी पंकज वर्मा व उनके पुत्र कबीर वर्मा निवासीगण काजीपुर मगहर मिले। अपने मकान और जमीन बेचने के लिए उनसे बात की। इसके बाद मकान की कीमत 20 लाख रुपये तय की गई। इस पर विश्वास करके उन्होंने 26 नवंबर 2024 को उपनिबंधक कार्यालय आकर बैनामा करवाया। पूरी धनराशि का भुगतान किया।
बैनामे के बाद जिया रानी व उनके लड़के कबीर वर्मा ने उन्हें जमीन व मकान पर अभी तक कब्जा नहीं दिया है। प्रियंका का आरोप है कि इसी बीच जानकारी मिली कि जमीन व मकान गोरखपुर की एक फाइनेंस कंपनी से उन्नीस लाख साठ हजार के लोन में बंधक है। जिया रानी वर्मा व कबीर वर्मा ने उनके रुपये हड़पने की नीयत से बेईमानी करते हुए एक फर्जी दस्तावेज तैयार करके बैनामा किया।
विज्ञापन
रुपये वापस मांगने अथवा जमीन व मकान पर कब्जा मांगने पर जिया रानी वर्मा, नितेश उर्फ चिंगारी पुत्र अज्ञात एवं कबीर उन्हें गाली और जानमाल की धमकी दे रहे हैं। कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर उक्त तीनों आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है।न