फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   allegation of beating

Sant Kabir Nagar News: घर में घुसकर महिला की पिटाई का आरोप

Fri, 29 Dec 2023 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 29 Dec 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
allegation of beating
महुली थाना क्षेत्र के झिगुरापार का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम झिगुरापार में शुक्रवार को भूमि विवाद में कुछ लोगों पर धारदार हथियार और लाठी-डंडे से लैस होकर घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगा। आरोपियों ने एक महिला और उसके दो बच्चों को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना में पीड़ित ने थाने में आधा दर्जन से अधिक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

झिंगुरापार निवासी अर्जुन यादव ने बताया कि उनके भूमि की पैमाइश 26 दिसम्बर को तहसील प्रशासन ने कराई थी। जिस पर राजस्व कर्मियों ने पत्थर नसब किया। पीडि़त के अनुसार शुक्रवार को भूमि पर सफाई कार्य चल रहा था। इसी दौरान आधा दर्जन से अधिक लोग हाथों में लाठी, डंडा और धारदार हथियार लेकर पहुंच गए। आरोप है कि विपक्षियों ने उनके घर में घुसकर पत्नी और बच्चों की पिटाई करने के साथ ही जानमाल धमकी दे रहे थे। पीड़ित ने मामले में केस दर्ज करने की मांग की। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर घटनास्थल पर पुलिस को भेजा गया है। मामला सत्य पाए जाने पर घटना में शामिल लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed