फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Allegation of assault over a dispute regarding outstanding money.

Sant Kabir Nagar News: बकाया रुपये के विवाद में मारपीट का आरोप

Sun, 26 Jul 2026 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Allegation of assault over a dispute regarding outstanding money.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी एक ईंट-भट्ठा संचालक ने ईंट की बिक्री के भुगतान को लेकर मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और असलहा लहराने का आरोप लगाया है।
इसे लेकर ईंट-भट्ठा संचालक ने सिविल जज (जूडि)/एफटीसी न्यायालय में प्रार्थनापत्र दाखिल किया। न्यायालय के आदेश पर महुली पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। मानपुर निवासी शमशाद उर्फ गामा ने न्यायालय में दिए प्रार्थनापत्र में जानकारी दी कि उनके ईंट-भट्ठे से मार्च और अप्रैल 2026 के दौरान आरोपी अनूप कुमार त्रिपाठी ने विभिन्न तिथियों में ईंट खरीदी। आरोप है कि ईंट की खरीद में 62,500 रुपये का भुगतान नहीं किया गया। कई बार फोन पर रकम मांगने के बावजूद भुगतान टालते रहे।
विज्ञापन

प्रार्थनापत्र के अनुसार 15 अप्रैल 2026 की शाम आरोपी के बुलाने पर शमशाद, उनके भाई दिलशाद अहमद तथा अन्य लोग शनिचरा बाबू चौबे चौराहे पर पहुंचे। वहां भुगतान मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि विरोध करने पर सभी ने एकजुट होकर मारपीट की। शमशाद का आरोप है कि दो आरोपियों ने रिवॉल्वर निकालकर धमकाया, जबकि अन्य लोगों ने लाठी-डंडे से हमला किया। साथ ही दोबारा रुपये मांगने पर गोली मारने की धमकी भी दी गई। एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर अनूप कुमार त्रिपाठी, अंजली त्रिपाठी, बलराम सिंह, वीरेंद्र निषाद और सुभाष समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed