{"_id":"6a70d74fac79854ac4070d72","slug":"allegation-of-assault-on-a-retired-teacher-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-154957-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सेवानिवृत्त शिक्षक से मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सेवानिवृत्त शिक्षक से मारपीट का आरोप
Mon, 03 Aug 2026 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में एक सेवानिवृत्त शिक्षक ने गांव के कुछ लोगों पर अहाते में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
तहरीर के अनुसार, मुस्तफाबाद निवासी 75 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक मुहम्मद हसन ने बताया कि रविवार की दोपहर करीब तीन बजे वह गांव के पूरब स्थित अपने अहाते में बाग-बगीचे की देखभाल करने के बाद शौचालय गए थे। आरोप है कि जैसे ही वह शौचालय से बाहर निकले तभी गांव के एजाज अहमद, शहजादे तथा उनके चार-पांच अन्य साथी अहाते में घुस आए।
पीड़ित का आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और लाठी-डंडों तथा लात-घूंसों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े लेकिन इसके बाद भी आरोपियों ने उन्हें घसीटकर पीटा।
विज्ञापन
शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने घटना से भयभीत होने की बात कहते हुए पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और जान-माल की सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
कोतवाल जय प्रकाश दूबे का कहना है कि मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।