{"_id":"643ed8352ee0ce3a640d1e18","slug":"all-five-brothers-and-sisters-were-found-by-the-police-khalilabad-news-c-7-1-131188-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पांचों भाई-बहन पुलिस को मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पांचों भाई-बहन पुलिस को मिले
Tue, 18 Apr 2023 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 18 Apr 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दुधारा क्षेत्र के कोहरियावां गांव के रहने वाले लापता पांच सगे भाई-बहन को पुलिस ने मंगलवार को ढूंढ निकाला। सगे भाई-बहन पिता से नाराज होकर अपनी बड़ी बहन के गांव घटरम्हा चले गए थे। पुलिस ने बच्चों को उसके पिता को मंगलवार देर शाम सुपुर्द कर दिया।
एसओ अनिल दूबे ने बताया कि कोहरियावा गांव निवासी जगदीश ने सोमवार को सूचना दी थी कि उनकी 16 वर्षीय बेटी सीमा, दस वर्षीय बेटी अंजनी, आठ वर्षीय बेटा अंकेत, सात वर्षीय बेटी शिवानी और छह वर्षीय विद्या भारती दस अप्रैल से लापता हैं। बताया कि वह गेहूं कटवाने के लिए खेत में गए थे। कटाई- मड़ाई करा कर शाम आठ बजे घर पहुंचे तो देखा कि पांचों बच्चे नहीं हैं।
गांव में बच्चों का पता करने के साथ ही रिश्तेदारों से संपर्क किया, लेकिन बच्चों का कहीं कोई पता नहीं चला। एसओ अनिल दूबे ने बताया कि पांचों बच्चे मंगलवार को अपनी बड़ी बहन के घर कोतवाली क्षेत्र के घटरम्हा चले गए थे। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि पिता से नाराज होकर बड़ी बहन के घर चले गए थे। उसके पिता अक्सर पीटते थे। पुलिस ने पिता को हिदायत देते हुए बच्चों को सुपुर्द कर दिया।