फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Akash, the mastermind behind the cyber fraud, is not being caught by the police.

Sant Kabir Nagar News: पुलिस के चंगुल में नहीं आ रहा साइबर ठगी का सरगना आकाश

Sat, 17 Jan 2026 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 17 Jan 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Akash, the mastermind behind the cyber fraud, is not being caught by the police.
संतकबीरनगर। साइबर ठगी का सरगना गोरखपुर का आकाश राव पुलिस के चंगुल में नहीं आ रहा है। खलीलाबाद शहर के बगहिया मोहल्ला निवासी कृष्णा को सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर बैंक खाता खोलवा कर 82 लाख रुपये के लेनदेन के मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कृष्णा के पिता राजकुमार की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की तो उसके ही तीन दोस्तों का नाम प्रकाश में आया। मास्टर माइंड गोरखपुर का रहने वाला आकाश राव बताया जा रहा है, जो लखनऊ में रहकर तैयारी करता है। पुलिस ने तीनाें दोस्तों को जेल भिजवा दिया, लेकिन सरगना अभी तक पकड़ में नहीं आया है। बगहिया निवासी राजकुमार गुप्ता के बेटे कृष्णा को सरकारी योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर उसके तीन दोस्तों ने फरवरी 2025 में बैंक में खाता खोलवाया। कृष्णा से बैंक खाता से संबंधित सभी कागजात ले लिए। उसके बाद उस बैंक खाते से विभिन्न तिथियों में मिलाकर 82 लाख रुपये का संदिग्ध लेन-देन किया गया। कम समय में बड़े पैमाने पर लेन-देन से बैंक कर्मियों को शक हुआ। बैंक कर्मचारियों ने संपर्क साधा तो मामला संदिग्ध पाया।
विज्ञापन

उसके बाद कृष्णा पिता राजकुमार की तहरीर पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामले में केस दर्जकर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान कृष्णा के तीन दोस्तों प्रशांत निवासी शिवसरा, अभिनव निवासी एग्रो कालोनी व सुमित विश्वकर्मा निवासी टीचर कालोनी थाना कोतवाली खलीलाबाद का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो गोरखपुर के बिछिया निवासी आकाश राव का नाम प्रकाश में आया। उसकी तलाश में पुलिस ने दबिश दी तो वह भाग निकला। उसकी तलाश में पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इसके बाद भी अभी तक पुलिस की पकड़ में वह नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed