{"_id":"5fc67ad68ebc3e9bd91abace","slug":"aids-awarness-program-conduct-khalilabad-news-gkp3752576187","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल के एड्स विभाग ने एचआईवी से बचाव की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल के एड्स विभाग ने एचआईवी से बचाव की दी जानकारी
विज्ञापन
विश्व एड्स दिवस पर विश्वनाथपुर गांव में एड्स पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ।
- फोटो : KHALILABAD
जिला अस्पताल के एड्स विभाग ने एचआईवी से बचाव की दी जानकारी
- जिला अस्पताल के एड्स विभाग ने विश्वनाथपुर में जागरूकता अभियान चलाया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विश्व एड्स दिवस पर संयुक्त जिला चिकित्सालय के एड्स विभाग ने खलीलाबाद के विश्वनाथपुर में एड्स जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को एड्स से बचाव की जानकारी दी गई।
जिला अस्पताल के एंटीग्रेटेड काउसंलिग एंड टेस्टिंग सेंटर के काउंसलर डॉ. अजीत नाथ त्रिपाठी ने कहा कि हम सभी एड्स के बारे में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करें। अपने घर परिवार एवं समाज को एड्स के प्रति जागरूक करें। एड्स के प्राथमिक चरण तक अगर सामान्य तौर पर रक्त की जांच हो जाए तो एड्स बीमारी को रोकने में सफलता मिल सकती है। विश्व में 85 प्रतिशत एड्स असुरक्षित यौन संबंध के कारण ही फैल रहा है। उन्होंने कहा कि जागरूकता और बचाव ही इस बीमारी का इलाज है। कार्यक्रम को लैब टेक्निशीयन शैलेंद्र श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। इस दौरान राकेश मौर्य, आरती, काउसंलर उमा, विजय ओझा, धीरज पांडेय, नीरज पांडेय आदि मौजूद रहे।
दो साल में 15 हजार की जांच, 75 मिले पॉजिटिव
संतकबीरनगर। संयुक्त जिला अस्पताल के एंटीग्रेटेड काउंसिलिंग एंड टेस्टिंग सेंटर के काउंसलर डॉ. अजीत नाथ त्रिपाठी ने बताया कि दो साल में जिला अस्पताल के टेस्टिंग सेंटर पर 15032 लोगों की जांच हुई। जिसमें से 75 लोगों में एड्स के लक्षण मिले। बताया कि वर्ष 2019 में आठ हजार लोगों की जांच की गई। जिसमें से 48 पॉजिटिव मिले। वर्ष 2020 में 7032 लोगों की जांच हुई। इनमें से 27 लोग पॉजिटिव मिले। इन सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।