फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Ahmed Al and Mansi became captain

मानसी व अल अहमद कैप्टन बने

Sun, 13 Dec 2015 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर Updated Sun, 13 Dec 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन

 सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल में शनिवार को स्कूल कैप्टन और उप कैप्टन का चुनाव हुआ। चुनाव में छात्र-छात्राओं ने मतदान किया। जिसमे बालक वर्ग में स्कूल कैप्टन अल अहमद और बालिका वर्ग में मानसी यादव को चुना। मतदान में विद्यालय के 99 प्रतिशत विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

विज्ञापन

विजयी प्रतिभागियों के विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी ने प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रबंधक डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि स्कूल कैप्टन और उप कैप्टन के चुनाव के लिए विद्यार्थियों से मतदान कराया गया।

जिसमे ब्वायज कैप्टन अल अहमद ने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी करन शुक्ल को लगभग 135 मतों से पराजित किया। अल अहमद को 985 और करन शुक्ल को 850 मत मिले थे।

इसी तरह से स्कूल गर्ल्स कैप्टन में मानसी यादव ने रूपल सिंह को 400 वोटों से पराजित किया। व्यायज वाइस कैप्टन में जय गुप्त ने मनीष मद्धेशिया को 47 मतों से पराजित किया।

विज्ञापन

स्कूल वाइस कैप्टन गर्ल्स में अनुपमा पांडेय ने शिखा यादव को 115 मतों से पराजित किया। इसी क्रम में विद्यालय में रेड, ग्रीन, येलों व ब्लू हाउस के कैप्टन व वाइस कैप्टन को बैच लगाकर सम्मानित किया।

चुनाव में मतदान अधिकारी के रूप में प्रधानाचार्य सुप्रिया बनार्जी, अजय शुक्ल, आलोक श्रीवास्तव, रविनेश श्रीवास्तव व अरविंद सिंह रहे। इस दौरान विजयी प्रतिभागियों को शपथ भी दिलाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी, पवन मिश्र, अनिल मिश्र, राकेश चौधरी, दिव्या सिंह, काजोल श्रीवास्तव, निहारिका श्रीवास्तव, भारती राय समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed