{"_id":"6775877fff1c8b81f30c232a","slug":"after-the-start-of-csc-the-village-will-be-hi-tech-villagers-will-get-immediate-information-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-126416-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सीएससी शुरू होने के बाद गांव होगा हाईटेक, ग्रामीणों को मिलेगी तत्काल जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सीएससी शुरू होने के बाद गांव होगा हाईटेक, ग्रामीणों को मिलेगी तत्काल जानकारी
Wed, 01 Jan 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
सेमरियावां ब्लाक के सेहुड़ा गांव में सीएससी सेंटर बनकर तैयार
सेमरियावां। पंचायती राज विभाग गांव को हाईटेक बनाने की कवायद में जुटा हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को गांव में सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सेमरियावां ब्लॉक के छह गांवों में सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) के लिए कक्ष बनकर तैयार हो गए हैं। इसमें पंचायत सहायक बैठकर आम आदमी को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करेंगे। कक्ष का निर्माण ग्राम पंचायत की ओर से कराया गया है।
सेमरियावां ब्लाक में 113 ग्राम पंचायत हैं। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना अंतर्गत ब्लॉक क्षेत्र के तेनुहारी दोयम, सेहुड़ा, रायपुर छपिया उर्फ ठोका, सालेहपुर, बूधाकला, सेमरियावां के ग्राम पंचायतों में कामन सर्विस सेंटर बनाने का लक्ष्य दिया गया था। इन सभी गांव में लगभग सेंटर बनकर तैयार हो गया है। इसके निर्माण कार्य में प्रति सेंटर करीब चार लाख रुपये से अधिक की लागत आई है। सीएससी केंद्र शुरू होने के बाद ग्रामीणों को राहत मिलेगी और ऑनलाइन फार्म भरने, आय, मूल निवास, जाति प्रमाण पत्रों के आवेदन, ऑनलाइन रुपये भेजने समेत अन्य कार्य गांव में ही करा सकेंगे। इसके लिए आवेदक से तीस रुपये लिए जाएंगे।
-- --
इन सुविधाओं का मिलेगा लाभ
इससे ग्रामीणों को जहां ऑनलाइन सेवाएं मिलेंगी तो वहीं ग्राम पंचायत की आय भी बढ़ेगी। सीएससी पर ऑनलाइन सेवाएं में ऑनलाइन खतौनी, आय प्रमाण पत्र आवेदन, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र आवेदन, जाति प्रमाण पत्र आवेदन,राशन कार्ड आवेदन, प्रवेश परीक्षा के आवेदन, पैन कार्ड आवेदन आदि शामिल है।
विज्ञापन
कोट
सेहुड़ा में सीएससी कक्ष बनकर तैयार हो गया है। वाई-फाई लगा दिया गया है। फर्नीचर आदि व्यवस्था कर दी गई है। जल्दी ऑनलाइन कार्य शुरू हो जाएगा। इससे लोगों को सुविधा होगी। दूर दराज इलाकों के लोगों को गांव में ही आनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध होगी। सीएससी केंद्र बनने से गांव के लोगों को ब्लॉक मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
-अफजाल अहमद, ग्राम प्रधान सेहुड़ा
कोट
ब्लॉक के छह गांवों में सीएससी कक्ष बनकर तैयार हो गए हैं। जल्द ही इन चारों केंद्रों का शुभारंभ कर दिया जाएगा। इससे ग्रामीणों को ऑनलाइन कार्य कराने की सुविधा गांव में ही मिलेगी।
-दीप श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत, सेमरियावां