{"_id":"68092725c046d21fed00983e","slug":"after-proper-measurement-the-bullies-uprooted-the-stone-and-took-it-home-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-131597-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पक्की पैमाइश के बाद लगाए पत्थर को उखाड़ कर घर ले गए दबंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पक्की पैमाइश के बाद लगाए पत्थर को उखाड़ कर घर ले गए दबंग
Wed, 23 Apr 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के नेतवापुर गांव के सिवान में पक्की पैमाइश के बाद राजस्व विभाग द्वारा लगवाए गए पत्थर को गांव के दबंग उखाड़ कर घर उठा ले गए। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है
हफीजुल्लाह पुत्र अब्दुल हलीम का कहना है कि गांव निवासी एक व्यक्ति से जमीन का विवाद लंबे समय से चला आ रहा है। विवाद के निस्तारण के लिए एसडीएम कोर्ट में पक्की पैमाइश कराने का वाद दाखिल किया था। एसडीएम के आदेश पर कानूनगो और हल्का लेखपाल मौके पर पहुंचकर पक्की पैमाइश किए। पैमाइश के बाद दोनों लोगों के मेड़ पर राजस्व निरीक्षक ने पत्थर लगवाया था।
हफीजुल्लाह का कहना है कि राजस्व निरीक्षक द्वारा लगवाए गए पत्थर को दूसरा पक्ष उखाड़ कर घर उठा ले गया। जब इसकी शिकायत किया तो जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिससे दोनों लोगों के बीच दिन प्रतिदिन विवाद गहराता जा रहा है। एसओ रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि इस मामले में नेतवापुर निवासी शाहनवाज उर्फ चुन्नू, इनामुल्लाह उर्फ मोनू, ओसामा के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।