{"_id":"69727fd4ea1b80687806a762","slug":"after-makar-sankranti-the-market-is-full-of-excitement-shopping-for-the-wedding-season-picks-up-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-144829-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मकर संक्रांति के बाद बाजार में रौनक, सहालग के लिए खरीदारी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मकर संक्रांति के बाद बाजार में रौनक, सहालग के लिए खरीदारी तेज
Fri, 23 Jan 2026 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
गोला बाजार में कपड़े की दुकान पर खरीदारी करते लोग-संवाद
संतकबीरनगर। मकर संक्रांति के साथ ही जिले में मांगलिक आयोजनों का दौर शुरू हो गया है। इससे बाजार में रौनक लौट आई है। सहालग के सीजन ने ऑटोमोबाइल, कपड़ा, ज्वेलरी, फर्नीचर और घरेलू सामान के कारोबार में अप्रत्याशित तेजी ला दी है। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ने से व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, जनवरी और फरवरी में विवाह के कई शुभ मुहूर्त हैं। जनवरी में 23, 25 और 28 तारीख को, जबकि फरवरी में 2, 5, 8, 9 और 10 तारीख को विवाह के योग बन रहे हैं। विशेषकर 8, 9 और 10 फरवरी को सबसे अधिक शादियां होने की संभावना है। व्यापारियों का अनुमान है कि इस सीजन में जिले भर में चार हजार से अधिक विवाह संपन्न हो सकते हैं, जिनमें अधिकांश दिनों में 200 से 300 शादियां होने की उम्मीद हैं।
सहालग की शुरुआत से ज्वेलरी और कपड़ों की मांग में सर्वाधिक वृद्धि देखी गई है। सराफा बाजारों में सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी जोरों पर है, जबकि कपड़ा बाजार में दूल्हा-दुल्हन के कपड़े की खरीदारी लोग कर रहे है। इसको लेकर बाजारों में रौनक लौट आई है। कपड़ा व्यापारी विवेक छापड़िया, संजय जायसवाल आदि ने बताया कि अब दुकानों पर भीड़ हो रही है। खरमास के चलते ग्राहक कम आते थे। अब लोग खरीदारी करने आ रहे हैं। शादी विवाह का दौर भी शुरू हो गया है। इससे व्यापार बेहतर होने की उम्मीद है।