{"_id":"6a35850f117eb04ced05c521","slug":"after-four-hours-of-strenuous-effort-the-family-members-handed-over-the-body-to-the-police-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-152480-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चार घंटे की मशक्कत के बाद परिजनों ने पुलिस को सौंपा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चार घंटे की मशक्कत के बाद परिजनों ने पुलिस को सौंपा शव
विज्ञापन
आनंद का घर
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर/मेंहदावल। बखिरा थाना क्षेत्र के बभनी चौराहे पर बृहस्पतिवार देर रात हुई युवक की हत्या के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहा। हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने बृहस्पतिवार रात को पुलिस को शव देने से इन्कार कर दिया। उन्होंने बभनी में सड़क जाम कर दिया। करीब रात साढ़े आठ से 12:00 बजे तक चली मशक्कत और कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए।
इसके बाद पुलिस शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। वहीं आरोपी के घर पर आगजनी की घटना के बाद दोनों गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया।
बभनी चौराहे पर मृतक के समर्थकों ने रात में ही सड़क जाम कर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा देकर जाम समाप्त कराया। मामले में पुलिस ने तहरीर मिलने पर तीन नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। स्थिति को देखते हुए कोलकी चमरसन और कुसम्हा गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि माहौल नियंत्रण में है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस अन्य साक्ष्याें को भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि युवक की साजिश के तहत हत्या की गई। वहीं पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पूर्व विधायक की पहल पर परिजनों ने प्रशासन को सौंपा शव ःबभनी चौराहे पर हत्या का मामला प्रकाश में आने के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया। देर रात तक परिजनों से अधिकारी बात करते रहे, लेकिन परिजन शव देने को तैयार नहीं हो रहे थे।
रात करीब 11:30 बजे मेंहदावल के पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल पहुंचे। पूर्व विधायक ने मृतक के पिता तथा भाई व रिश्तेदारों से वार्ता कर न्याय संगत कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह परिजनों को शव सौंपने के लिए राजी किया। इसके बाद शव एंबुलेंस में रखा गया।